Weather forecast Today: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिसकी वजह से दृश्यता कम हो गई और रेल एवं हवाई यातायात प्रभावित हुआ। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 95 फीसदी दर्ज की गई। तापमान में कमी और नमी अधिक होने से सुबह के वक्त वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सुबह आठ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 430 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे पालम में दृश्यता शून्य और सफदरजंग में 300 मीटर थी। रेल अधिकारी और दिल्ली हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि 100 से अधिक रेलगाड़ियां लगभग दो घंटे की देरी से चल रही हैं और 10 उड़ानों में भी विलंब हुआ है। मौसम विज्ञानियों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मौसम के बेहद सर्द रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रह सकता है।
वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान से जम्मू कश्मीर के पास आ चुका है। इसका प्रभाव उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों पर दिखाई भी देने लगा है। छत्तीसगढ़ और इससे सटे भागों पर विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अरब सागर के उत्तर-पूर्वी भागों से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान तक एक ट्रफ भी दिखाई दे रहा है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। यह पश्चिमी हिमालयी भागों तक पहुंच सकता है जिसके कारण पर्वतीय राज्यों में बारिश और हिमपात होने की संभावना है। इसके आने से पहाड़ी राज्यों का मौसम बादल जाएगा।
Highlights
दिल्ली-NCR में ठंड और बढ़ सकती है। दरअसला, 21 दिसंबर को राज्य में और आस पास के क्षेत्र में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक तापमान में दो दिन और गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली-NCR में दिन का तापमान 15 डिग्री के आसपास है।
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 22 दिसंबर से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को हल्की बारिश में भिगोते हुए 23 दिसंबर को मौसम छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों सक्रिय हो जाएगा। इन दो दिनों में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है।
राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में कल के मुकाबले अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्वि दर्ज की गई है। वहीं श्रीगंगानगर, पिलानी, अलवर में कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि श्रीगंगानगर, पिलानी और अलवर में कोहरे के कारण दृश्यता 91 मीटर और जयपुर, चूरू, डबोक में धुंध के चलते दृश्यता 94 मीटर तक दर्ज की गई। धुंध और कोहरे के कारण वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।
पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पटियाला में 7.6 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान पर लोग ठंड से कंपकंपाते रहे।
अमृतसर में 7.4, आदमपुर में 7.9, हलवारा 7.5, फरीदकोट में 7.8 और गुरदासपुर में 6.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ठंड का अनुभव किया गया। लुधियाना में न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री अधिक है।
दिल्ली में गुरुवार को मौसम का सबसे न्यूनतम न्यूनतम तापमान पारा लुढ़ककर 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदूूषण में भी बढ़त हुई है। गुरुवार को एक्यूआई 340 पहुंच गया।
एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुँच गया है। इसका प्रभाव उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों पर दिखाई भी देने लगा है. छत्तीसगढ़ और इससे सटे भागों पर विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
राष्ट्रीय राजधानी में मौसम का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से सात डिग्री कम है।
दूसरे पश्चिमी विक्षोभके कारण मैदानी राज्यों में आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में ठंड पढ़ सकती है। दिल्ली में प्रदूषण अभी परेशान नहीं करेगा। मध्य भारत में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसब ठंडा रहेगा।
हिमाचल और उत्तराखंड में अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में रुक-रुक कर बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। भारी बर्फबारी के कारण एक सप्ताह से रोहतांग दर्रे में लोगों की आवाजाही नहीं हो सकी है।
गुरुवार को दिल्ली के लोगों ने मौसम की सबसे सर्द सुबह में आंखें खोली। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले साल 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हवा में नमी का स्तर 82 से 100 फीसद रहा। दिन भर बादल छाए रहे।
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। इसकी वजह से तापमान काफी नीचे चला गया है। लाहुल स्पीति में तापमान माइनस 13 डिग्री पर चला गया है। वहां आज भी बर्फबारी हुई। इससे सभी जगह बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।
खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित हो रहा है। हालांकि टेकऑफ़ और लैंडिंग जारी है। दिल्ली में आज भी मौसम ठंडा बना हुआ है। कोहरे के कारण चारों ओर धुंध जमी हुई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
दिसम्बर का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आ गया है। जिससे बारिश और बर्फबारी का एक नया दौर देखने को मिल सकता है। यह सिस्टम पश्चिमी हिमालयी भागों तक पहुँच सकती है जिसके कारण पर्वतीय राज्यों में बारिश और हिमपात होने की संभावना है।