Weather forecast Today, Temperature today India News Updates: चक्रवाती तूफान ‘वायु’ के फिर से अपना मार्ग बदलने और 17-18 जून को गुजरात के कच्छ तट पर दस्तक देने की संभावना है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि चक्रवाती तूफान की प्रचंडता भी शनिवार सुबह तक कुछ कम हो जाएगी।
चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने शाम साढ़े पांच बजे एक बुलेटिन में कहा, ‘‘चक्रवात पश्चिम की ओर मुड़ रहा है, जिससे पोरबंदर, देवभूमि द्वारका जिले 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तथा गिर सोमनाथ और जूनागढ़ जिले 30-40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे की गति वाले हवा के झकोरों से प्रभावित होगा। तीनों जिलों में वायु गति के क्रमश: कम होने की संभावना है।’’ इसमें कहा गया है कि चक्रवात के अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम की ओर बढ़ने और फिर उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने की संभावना है।
मंत्रालय में सचिव एम राजीवन ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘वायु के 16 जून को अपना मार्ग बदलने और 17-18 जून को कच्छ में दस्तक देने की संभावना है।’’ राजीवन ने कहा कि चक्रवात की प्रचंडता घटने की संभावना है। यह चक्रवात या ‘डीप डिप्रेशन’ के तौर पर तट पर दस्तक दे सकता है।
उन्होंने बताया कि गुजरात सरकार ने चक्रवात के मार्ग बदलने की संभावना के बारे में चेतावनी जारी की है। गौरतलब है कि चक्रवात वायु को बृहस्पतिवार को ही गुजरात तट पर दस्तक देनी थी लेकिन इसने बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यिानी रात अपना मार्ग बदल लिया था।
Highlights
चक्रवाती तूफान ‘वायु’ के फिर से अपना मार्ग बदलने और 17-18 जून को गुजरात के कच्छ तट पर दस्तक देने की संभावना है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि चक्रवाती तूफान की प्रचंडता भी शनिवार सुबह तक कुछ कम हो जाएगी।
चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने शाम साढ़े पांच बजे एक बुलेटिन में कहा, ‘‘चक्रवात पश्चिम की ओर मुड़ रहा है, जिससे पोरबंदर, देवभूमि द्वारका जिले 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तथा गिर सोमनाथ और जूनागढ़ जिले 30-40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे की गति वाले हवा के झकोरों से प्रभावित होगा। तीनों जिलों में वायु गति के क्रमश: कम होने की संभावना है।’’ इसमें कहा गया है कि चक्रवात के अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम की ओर बढ़ने और फिर उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने की संभावना है।
राजस्थान का गंगानगर शुक्रवार को सबसे गर्म स्थान रहा, जहां दिन का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियम रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार चुरू, बीकानेर, कोटा, जैसलमेर व जोधपुर में तापमान क्रमश: 45.6 डिग्री, 43.5 डिग्री, 42.1 डिग्री, 41 डिग्री और 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई जगह पर बूंदाबांदी भी हुई है। राजधानी जयपुर में दिन भर बादलों की आवाजाही लगी रही।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवात की स्थिति बनने और पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार से मौसम पर असर पड़ने की संभावना है। रविवार शाम में धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है और सोमवार को हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी भीषण गर्मी रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान ने दोपहर के बाद धूल भरी आंधी चलने और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया है। हालांकि, इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग कार्यालय द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक मौसम अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आर्द्रता का स्तर 45 प्रतिशत दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश में बुधवार को आयी आंधी—तूफान से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश राहत आयुक्त के कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि एक व्यक्ति घायल हुआ है जबकि 22 मवेशी भी आंधी की भेंट चढ गये । राज्य भर में 93 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त जी एस प्रियदर्शी ने भाषा को बताया कि सिद्धार्थनगर में सबसे अधिक चार लोगों की मौत हुई । देवरिया में तीन और बलिया में दो लोगों की जान गयी। उन्होंने बताया कि अयोध्या, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर और सोनभद्र में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है । अधिकारियों ने बताया कि सभी मौतें 12 जून बुधवार को आयी आंधी में हुईं। इस बीच, मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 जून को कहीं-कहीं आंधी—पानी आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 और 16 जून को कहीं-कहीं आंधी—पानी आ सकता है।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को कहा कि चक्रवाती तूफान ‘वायु’ से राज्य को अब और खतरा नहीं है क्योंकि इसने पश्चिम दिशा की ओर रूख कर लिया है। गांधीनगर में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक के बाद रूपाणी ने प्रशासन को सुरक्षित जगह पर भेजे गये करीब 2.75 लाख लोगों को उनके अपने-अपने घर वापस भेजने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘गुजरात अब पूरी तरह सुरक्षित है। चक्रवाती तूफान ‘वायु’ से अब कोई खतरा नहीं है क्योंकि तूफान अब अरब सागर में पश्चिम की ओर बढ़ गया है।’’ उन्होंने पत्रकारों को बताया, ‘‘तटीय इलाकों से करीब 2.75 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया था जो अब अपने-अपने घरों को लौट के लिये स्वतंत्र हैं।’’ उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार अगले तीन दिनों तक शरणार्थियों के दैनिक खर्च के लिये तकरीबन 5.50 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान करेगी।
मध्य प्रदेश के भोपाल समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार को बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को तेज गर्मी से भी राहत मिली है।
चक्रवाती तूफान वायु गुजरात से नहीं टकराया, रास्ता बदलकर पहुंचा ओमान। हालांकि तूफान के चलते राज्य के तटवर्ती इलाकों में काफी बारिश हुई।
मानसून की बात करें तो यह केरल और तमिलनाडु में पहुंच चुका है। इसके अलावा उत्तर पूर्वी राज्यों जैसे मिजोरम, मणिपुर में भी बारिश शुरु हो गई है। वहीं देश के उत्तरी हिस्से के मैदानी राज्यों, यूपी, बिहार, पंजाब आदि में भयंकर गर्मी पड़ रही है।
अरब सागर से चलने वाली हवाओं के चलते देश के पश्चिमी तटों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके चलते महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीपों पर बारिश हो सकती है।
देश के उत्तर पूर्वी राज्यों जैसे मणिपुर, मिजोरम में बारिश शुरु हो गई है। जिसके चलते अभी वहां का मौसम शानदार बना हुआ है।
गुजरात में जहां चक्रवाती तूफान के चलते आंधी-बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भयंकर गर्मी से लोग परेशान हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे, जबकि तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। वहीं, तापमान 42 से 29 डिग्री के बीच रहेगा। इससे पहले, गुरुवार को सफदरजंग इलाके में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
'स्कायमेट वेदर' के अनुसार, गंभीर चक्रवाती तूफान महाराष्ट्र के तटीय इलाकों के आगे का रुख कर चुका है। हालांकि, सूबे के रत्नागिरी, महाबलेश्वर, कोलाबा, मुंबई, मथेरन और नासिक सरीखे इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है।