पहाड़ी और मैदानी इलाकों में तेज धूप खिली हुई है। हालांकि ठंडी तेज हवाओं से ठंड का असर अभी भी बरकरार है। कश्मीर में आज धूप खिली हुई लेकिन अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग समेत कश्मीर के ऊंचाई वाली अधिकतर जगहों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा।
उन्होंने कहा कि घाटी में सुबह धूप खिली लेकिन कई स्थानों पर तापमान जमाव बिंदू से नीचे ही रहा। दिल्ली का ताजा तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस है। इसके अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। धूप खिलने के चलते आगामी दो-तीन दिनों तक मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि चूरू में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 4.7 डिग्री, बीकानेर में 6.0 डिग्री, कोटा में 7.2 डिग्री, अजमेर—जयपुर में 7.4—7.4 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर—श्रीगंगानगर में 7.5—7.5 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 9.2 डिग्री, बाड़मेर में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।।
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 जनवरी से फिर शुरू होगी बारिश की गतिविधियाँ। 30 जनवरी से ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी सर्दी। कोहरा छाने के हैं आसार।
उत्तर प्रदेश में पछुआ हवा के कारण गलन भरी ठंड का असर बरकरार है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहा। मगर बर्फीली पछुआ हवा चलने से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के गोरखपुर मण्डल में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा फैजाबाद, कानपुर और झांसी मण्डलों में यह सामान्य से कम रहा। वहीं, गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद और मेरठ मण्डलों में रात का तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किसर गया. यह सामान्य से ढाई डिग्री कम था।
मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी से हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।हालांकि, शनिवार को भी मध्यम और उच्च पर्वतीय कुछ भागों में मौसम खराब रहा। रोहतांग समेत अन्य ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई।
उत्तर प्रदेश में पछुआ हवा के कारण गलन भरी ठंड का असर बरकरार है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहा। मगर बर्फीली पछुआ हवा चलने से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के गोरखपुर मण्डल में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा फैजाबाद, कानपुर तथा झांसी मण्डलों में यह सामान्य से कम रहा। वहीं, गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद और मेरठ मण्डलों में रात का तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किसर गया। यह सामान्य से ढाई डिग्री कम था। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सूखा रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर सुबह-शाम कोहरा पड़ने का अनुमान है। हालांकि अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
भारत 26 जनवरी, 2020 यानी आज अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निवासियों के लिए अच्छी खबर हैं। आज दिल्ली में मौसम साफ और सुहावना बना रहेगा। ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाएं कमजोर होंगी जिससे सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छाया रहेगा। हालांकि इससे गणतंत्र दिवस परेड में कोई परेशानी नहीं होगी।
उत्तर प्रदेश में पछुआ हवा के कारण गलन भरी ठंड का असर बरकरार है।आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहा। मगर बर्फीली पछुआ हवा चलने से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप रहा।पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के गोरखपुर मण्डल में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी। इसके अलावा फैजाबाद, कानपुर तथा झांसी मण्डलों में यह सामान्य से कम रहा।वहीं, गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद और मेरठ मण्डलों में रात का तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
इस दौरान मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किसर गया। यह सामान्य से ढाई डिग्री कम था।अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सूखा रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर सुबह-शाम कोहरा पड़ने का अनुमान है। हालांकि अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी से हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।हालांकि, शनिवार को भी मध्यम और उच्च पर्वतीय कुछ भागों में मौसम खराब रहा। रोहतांग समेत अन्य ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आगामी 29 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर कोहरे की चादर से ढका होगा। मौसम विभाग का कहना है कि 26 जनवरी के बाद तापमान में गिरावट के आसार हैं।
ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पश्चिम के जंगलों में लगी आग की भूमिका वर्ष 2020 में कार्बन उत्सर्जन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने में सबसे अहम होगी। पर्यावरण में कार्बन का स्तर पहले ही आठ लाख साल में सबसे अधिक है और इसके तीस लाख साल के उच्चतम स्तर पर पंहुचने का अनुमान है। ब्रिटेन के मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को यह दावा किया। मौसम विभाग ने कहा कि धरती को गर्म करने के लिए जिम्मेदार कार्बन डाइ ऑक्साइड (सीओ-2) के उत्सर्जन को वर्ष 1958 से दर्ज किया जा रहा है और अनुमान है कि इस वर्ष सीओ्-2 का सबसे अधिक उत्सर्जन होगा।
दिल्ली से सटे गुरूग्राम में आज भी धूप खिली हुई है। अभी शहर और इसके आसपास के इलाकों का तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस है। शाम में धुंध हो सकती है।
नोएडा में आज का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह के समय आसमान में हल्के बादल थे, लेकिन फिलहाल धूप खिली हुई है। रविवार को भी धूप खिली रहेगी।
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। अभी का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज दिनभर धूप खिली रहेगी। सुबह के वक्त कुछ इलाकों में धुंध का असर देखने को मिला था।
पहाड़ी इलाकों में बीते दिनों भारी बर्फबारी देखने को मिली थी। अब बर्फ के पिघलने से ठंड बढ़ी है।
मौसम विभाग ने आगामी 29 जनवरी को बड़े पैमाने पर कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी यूपी, पूर्वी असम के अलग-अलग हिस्सों में भारी कोहरा देखने को मिला।