उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में रविवार (15 दिसंबर) को भी शीत लहर जारी रही। जम्मू-कश्मीर एवं उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, उत्तराखंड तें बर्फबारी से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई।

दिसंबर का महीना आधा बीत गया है। साथ ही उत्तर भारत में ठंड भी बढ़ गई है। दिल्ली समेत कई प्रदेशों में रात में तापमान कम होने से गलन बढ़ गई है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी जारी है।

चमोली जिले के गैंड गांव में एक व्यक्ति की बर्फ में दबने से मौत हो गई और पुलिस के अनुसार उसकी पहचान मदन मोहन (59) के रूप में की गई है और घर लौटते समय उसकी मौत हो गई।

Live Blog

Highlights

    07:28 (IST)16 Dec 2019
    बर्फबारी से 3 लोगों की हुई मौत

    उत्तराखंड में, पिछले कुछ दिनों में बर्फबारी से संबंधित अलग-अलग घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई, जबकि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

    20:19 (IST)15 Dec 2019
    यूपी के बुंदेलखंड में ठंड तेज

    यूपी के बुंदेलखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी और ललितपुर में रात का तापमान काफी गिर गया है।

    17:37 (IST)15 Dec 2019
    उत्तराखंड में बर्फ से हुई मौत

    पौड़ी जिले में काशीपुर—बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक व्यक्ति बर्फ से फिसलकर खाई में गिर गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान नरेंद्र सिंह नेगी (50) के रूप में की गई है । तीसरी घटना में संतोष सुन्दिरयाल नामक व्यक्ति की भी पौड़ी जिले के बलूडी गांव में बर्फ से फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई।

    15:36 (IST)15 Dec 2019
    अगले कुछ दिनों में हो सकती हैं भारी बारिश

    मौसम के बदलते रुख से बारिश के आसार काफी बन रही है। पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। देश के कई इलाके में बारिश के कारण ठंड का कहर जारी था। 

    12:19 (IST)15 Dec 2019
    उत्तर भारत में हो रही 3 दिन से बारिश

     जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में तीन दिन से बर्फबारी और बारिश जारी है। इस तरह देशभर में मौसम का मिजाज बदला है। इसके साथ कुछ जगहों पर आने वाले दिनों में और भी तेज बारिश और बर्फबारी होने के आसार है। 

    11:45 (IST)15 Dec 2019
    दिसंबर में उत्तर प्रदेश में ठंड का तोड़ा रिकॉर्ड, फसलें बर्बाद, कई की मौत

    उत्तर प्रदेश में बुधवार (11 दिसंबर) और गुरुवार (12 दिसंबर) को हुई बारिश से शुक्रवार को मौसम और बिगड़ गया। बारिश और कई जिलों में ओलावृष्टि से प्रदेश में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। दिसंबर की ठंड ने कानपुर में 19 जबकि मेरठ में 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    10:04 (IST)15 Dec 2019
    माउंट आबू में पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस पर

    राजस्थान में सर्दी का दौर जारी है माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मैदानी इलाकों में सीकर में कल रात न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस व चूरू में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रात का न्यूनतम तापमान श्रीगंगानगर में 6.4 डिग्री सेल्सियस, इसके बाद पिलानी में 7.3, वनस्थली में 8.3, अजमेर में 8.5, भीलवाड़ा में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    09:14 (IST)15 Dec 2019
    दिल्ली का वायु गुणवता हुई फिर खराब

    दिल्ली में लगातार प्रदूषण के चलते इसकी हवाओं की गुणवता खराब होते जा रही है। राजधानी में ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पास के राज्यों से पराली जलाए जा रहे हैं। 

    07:53 (IST)15 Dec 2019
    पहाड़ी इलाकों पर बर्फ़बारी से जनजीवन अस्त वयस्त,  मैदानी हिस्सों में बढ़ी ठंड 

    उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर बर्फ़बारी से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। वहीं मैदानी हिस्सों में बढ़ी ठंड का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। ऐसे में मौसम के बदलने के आसार है और आने वाले दिनों में और मौसम का रुख खराब हो सकता है।