Weather Forecast, Temperature: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त ठंड से थोड़ी राहत रही। कई इलाकों में कोहरे का असर तो नहीं दिखा लेकिन हल्की ठंडी हवाएं अभी भी चल रही हैं। दिल्ली नें सुबह का तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज दिल्ली में मौसम साफ रहने का अनुमान है। उत्तर भारत में पश्चिम विक्षोभ के जल्द ही हिमालय की तरफ बढ़ने के आसार हैं। साथ ही चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान में बना हुआ है। इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी संभव है। उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। यहां ठंडी हवाएं बहने का अनुमान जताया गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान अब बढ़ सकते हैं।

मध्य भारत में मौसम शुष्क और ठंडा बना रहेगा। उत्तरी हवाएं बहने के कारण पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में तापमान गिर सकता है। दक्षिण भारत में अब मौसम शुष्क हो जाएगा। तेलंगाना में न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। तमिलनाडू और कर्नाटक में रात के वक्त तापमान बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी रीजन में 11 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया होगा जिससे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 12 और 13 जनवरी को बारिश हो सकती है।

Live Blog

18:09 (IST)11 Jan 2020
Jammu Kashmir India Weather Forecast: जम्मू कश्मीर में ठंड

दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं काजीगुंड में तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। लद्दाख के लेह में तापमान शून्य से 18.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि करगिल के द्रास में तापमान शून्य से 29.1 डिग्री सेल्सियस नीचे था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू में तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

16:33 (IST)11 Jan 2020
New Delhi, India Weather Forecast: राजधानी दिल्ली में ठंड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को सुबह बहुत ठंड रही। सुबह में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है।मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया और इस दौरान सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 800 मीटर रही।मौसम विभाग ने कहा, ‘‘आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।’’ शहर की वायु गुणवत्ता सुबह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह 9.13 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 दर्ज की गई थी।

14:35 (IST)11 Jan 2020
Lucknow, Uttar Pradesh, India Weather Forecast: लखनऊ में ठंड का असर

कानपुर से लखनऊ तक शीतलहर बर्फबारी के बाद से ही कानपुर और लखनऊ के बीच सुबह-शाम कोहरा छाया हुआ है। पहाड़ से आने वाली ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा रखी है। मौसम विभाग ने अभी ठंड और बढऩे के आसार जताए हैं। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान डिग्री 5.0 सेल्सियस और कानपुर का 7.0 सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है।

13:53 (IST)11 Jan 2020
मकर संक्रांति पर बारिश के आसार

14 जनवरी मकर संक्रांति पर प्रदेश के उत्तरी इलाकों में हल्की बरसात हो सकती है वहीं पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 जनवरी के बीच बनने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण दक्षिणी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

13:28 (IST)11 Jan 2020
Jammu, Jammu and Kashmir, India Weather: जम्मू में कैसा रहा मौसम? पढ़ें

जम्मू का न्यूनतम तापमान 3.3 जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 5.8 जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहलगाम में सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान -14.3 रहा, जिसकी वजह से कई स्थानों पर पानी की आपूर्ति लाइनों में पानी तक जम गया। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -13.0 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में -3.4 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग शहर में -4.2 डिग्री सेल्सियस जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में -6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

12:36 (IST)11 Jan 2020
Delhi, India Three Day Weather Forecast: दिल्ली में खराब रहा वायु गुणवत्ता

दिल्ली में सुबह में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया और इस दौरान सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 800 मीटर रही। मौसम विभाग ने कहा, ‘‘आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।’’ शहर की वायु गुणवत्ता सुबह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह 9.13 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 दर्ज की गई थी।

11:46 (IST)11 Jan 2020
सड़कों पर बिछी बर्फ से आवागमन ठप

उत्तराखंड में तीन दिन हुई भारी बारिश और बर्फबारी के बाद से पहाड़ों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। बर्फ के बाद अब पाला पहाड़ों में हादसों का सबब बन रहा है। सड़कों पर गिरे पाले के जमने से वाहन फिसल रहे हैं और दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पौड़ी जनपद के पाटीसैंण बाजार के पास सड़क पर पाले के कारण एक कार फिसलकर खड्ड में गिर गई, जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। उधर, नई टिहरी में सड़कों के साथ पैदल रास्ते भी लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं।

11:09 (IST)11 Jan 2020
Guwahati, Assam, India Weather Forecast : जानिए असम में कैसा रहेगा मौसम

पूर्वी भारत में मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड औऱ ओडिशा में न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री तक गिर सकता है। इसके अलावा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोतर भारत पर बना हुआ है। जिसी वजह से पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

10:23 (IST)11 Jan 2020
कुछ और शहरों के तापमान इस प्रकार हैं

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तामपान -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। देहरादून में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

09:30 (IST)11 Jan 2020
23 ट्रेनें लेट


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली में ठंडी हवा चल रही है। हालांकि 12 और 13 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश की उम्मीद है। आने वाले दिनों में ठंडी हवा का कहर और बढ़ने का अनुमान है। वहीं, ठंड और कोहरे के चलते दिल्ली आने जाने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

08:49 (IST)11 Jan 2020
मरीजों को चौपर से निकाला गया

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बर्फबारी होने की वजह से यहां की कई सड़कें बंद हो गई हैं। शुक्रवार को मेडिकल इमरजेंसी के दौरान 10 लोगों को हेलिकॉप्टर से ले जाया गया। लाहोल स्पिति स्थित काज़ा शहर में प्रशासन की मदद से 10 लोगों को हेलिकॉप्टर से निकाला गया। इनमें से 4 मरीज थे जबकि 2 अन्य लोगों की हालत इतनी खराब थी कि स्थित मेडिकल इमरजेंसी की पहुंच गई थी।

08:22 (IST)11 Jan 2020
हिमाचल में भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी थमने के बाद भूस्‍खनल की घटनाएं सामने आ रही हैं। रामपुर-निरमंड सड़क बजीर-बावर (Bazir- Bawar) भूस्‍खनल के कारण बंद हो गई है।

07:47 (IST)11 Jan 2020
Himachal Pradesh current weather: 12-13 जनवरी को बारिश संभव

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी रीजन में 11 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया होगा जिससे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 12 और 13 जनवरी को बारिश हो सकती है।