Weather forecast Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में तेज बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है लेकिन ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश व राजस्थान में भी आज यानी आठ मार्च को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इन भागों में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी और तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि आज सुबह दिल्ली और इससे सटे इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला।

आज पूर्वी भारत में कुछ स्थानों पर मौसम सक्रिय रहेगा। एक ट्रफ रेखा पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक बन गई है। इसके साथ ही पूर्वी असम पर एक चक्रवाती सिस्टम मौजूद है। इसके कारण असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्य बारिश होने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। जबकि झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इन भागों में मौसम बदलने के साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मुंबई, इंदौर औऱ सूरत सहित मध्य भारत के कई शहरों में तापमान बढ़ेगा। इसके अलावा दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की आशंका है। कर्नाटक में शुष्क मौसम के हालात हैं।।

Live Blog

23:18 (IST)08 Mar 2020
केरल के कई हिस्सों में बारिश की संभावना

स्काई मेट वेदर के मुताबिक तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जिसके चलते हल्की बारिश और गरज के साथ यह केरल के कई हिस्सों और उससे सटे कर्नाटक को प्रभावित करेगा।

22:12 (IST)08 Mar 2020
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश के आसार

मौसम जानकारों के मुताबिक अगले 24 से 36 घंटों के बीच तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-गरज के साथ बारिश होने के आसार है।

19:26 (IST)08 Mar 2020
होली के दिन बारिश के आसार

मौसम जानकारों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को होली के दि शाम को बारिश के आसार हैं।15 मार्च के बाद ही मौसम साफ होगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

15:54 (IST)08 Mar 2020
नारनौल सबसे ज्यादा ठंडा शहर

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को देश के मैदानी भागों में हरियाणा का नारनौल शहर सबसे ठंडा स्थान रहा । जहां न्यूनतम तापमान गिरकर फिर से 8.0 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुँच गया

14:58 (IST)08 Mar 2020
बारिश बनी किसानों की मुसीबत, गेहूं और आलू की फसल खराब

बेमौसम की बारिश और तेज हवा से मथुरा समेत आसपास के क्षेत्रों में किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। ओलावृष्टि से गेहूं की बाली टूट गई और गेहूं पूरा जमीन से लग गया। बारिश होने से ही खेतों में पानी भर गया, जिससे आलू गीला हो गया हो और आलू में गड्ढे पड़ गए, जिससे आलू की फसल पूरी तरह से बेकार हो गई। अन्नदाता को यह चिंता सताए जा रही है कि बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराब होने के बाद उनके और उनके परिवार का पालन पोषण कैसे होगा।

13:38 (IST)08 Mar 2020
पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज

उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी ने मौसम पूरी तरह बदल दिया है। ऐसे में मार्च में जब होली आने को है तब भी पहाड़ी क्षेत्रों में दिसंबर के जैसा ठंडा मौसम बना हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना अभी भी बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के मौसम में इस बीच बदलाव देखने को मिला है।

12:36 (IST)08 Mar 2020
रविवार को मौसम में सुधार की उम्मीद

पश्चिम विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आई नमी के कारण शुक्रवार और शनिवार को बादलों की लुकाछिपी के बाद रविवार से अब मौसम में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी एवं जम्मू-कश्मीर की हवा का एक बार फिर 10 मार्च को टकराव हो सकता है। इसके कारण फिर से दस और ग्यारह मार्च को आसमान में बादल छाएंगे। अधिक नमी आने पर कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। वैसे आठ एवं नौ मार्च को आसमान पूरी तरफ साफ रहने की संभावना है।

11:26 (IST)08 Mar 2020
Delhi Weather Updates: दिल्ली के मौसम का हाल जानिए

दिल्ली में रविवार की सुबह सुहानी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने सुबह हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे के बाद आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री सेल्सियस नीचे 22.4 दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

10:14 (IST)08 Mar 2020
उत्तराखंड में हो सकती है बारिश

जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के पश्चिमी जिलों में तेज बारिश और बर्फबारी होने के आसार है। उत्तरखंड में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

09:13 (IST)08 Mar 2020
Weather Updates: उत्तराखंड के मौसम का हाल जानिए

उत्तर भारत में पिछले तीन दिनों तक बारिश का मौसम बना रहा और कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश भी हुई है। हालांकि अब स्थितियां कमजोर हुई हैं और पश्चिमी विक्षोभ भी आगे बढ़ गया है। पश्चिमी विक्षोभ अभी पूर्वी लद्दाख पर है। इन सिस्टमों के आगे बढ़ने कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के पश्चिमी भागों में बारिश और बर्फबारी भले ही कम हो जाएगी, मगर उत्तरखंड में अच्छी बारिश और हिमपात सात मार्च यानी आज भी जारी रहने का अनुमान है।

08:56 (IST)08 Mar 2020
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में आज सुबह अचानक घना कोहरा छाया नज़र आया।

04:27 (IST)08 Mar 2020
दो दिन की बारिश के बाद मौसम में फिर बढ़ी गर्माहट

यूपी समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में दो दिन की बारिश के बाद तापमान में फिर इजाफा हो रहा है। दिन में धूप तेज होने से गर्मी से गर्माहट फिर बढ़ रही है। शनिवार को कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा।

19:24 (IST)07 Mar 2020
अगले 24 घंटों में बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर  की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, एक बार फिर विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत के ज्यादातर भागों में बारिश की उम्मीद है।

18:02 (IST)07 Mar 2020
मदुरई सबसे गर्म शहर

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को देश के मैदानी भागों में सबसे गर्म स्थान रहा तमिलनाडु का मदुरई शहर। जहां अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

16:41 (IST)07 Mar 2020
होली पर कैसा रहेगा मौसम

मौसम जानकारों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को यानी होली के दिन शाम को बारिश के आसार हैं।मंगलवार को होली के दिन से तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू होगा जो अगले दो दिन तक रहने के आसार हैं।

13:52 (IST)07 Mar 2020
गोरखपुर में बदला मौसम

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शनिवार सुबह मौसम ने करवट बदल ली। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश भी होने लगी। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बदलने लगा और लोगों को ठंड महसूस होने लगी। जिले के कुछ ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई जबकि अन्य क्षेत्रों और शहर में ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपी का एहसास करा दिया।

12:58 (IST)07 Mar 2020
बेमौसम बारिश किसानों के लिए बनी मुसीबत मथुरा

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बेमौसम बारिश से किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। ब्रज में बुधवार-गुरुवार की रात पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से ओले बरसने और शुक्रवार सुबह तेज बारिश से जनपद में गेहूं की फसल में अब तक 50 तो आलू और सरसों में 70 से 80 प्रतिशत तक के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस संबंध में सरकार ने जिलाधिकारी को 72 घंटों के अंदर प्राथमिक सर्वे रिपोर्ट देकर किसानों को फौरी राहत के तौर पर बीमा की 25 प्रतिशत राशि दिलवाने के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सरकार के प्रतिनिधि एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी स्वयं कई गांवों का दौरा कर जिला प्रशासन को तीन दिन में उचित कार्रवाई पूरी करने को कहा है। कृषि और राजस्व विभाग की टीमें ओलावृष्टि और बारिश से हुए फसल के नुकसान के आकलन में जुटी रहीं। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक गेहूं की फसल 40 से 50 प्रतिशत प्रभावित है जबकि आलू और सरसों की फसल में 70 से 80 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।

11:46 (IST)07 Mar 2020
Delhi Weather Updates: दिल्ली में छाए बादल, ठंड भी बढ़ी

दिल्ली में शनिवार की सुबह बादल छाए रहे और ठंड महसूस की गई। साथ ही न्यूनतम तापमान सीजन के औसत तापमान से एक डिग्री कम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीते 24 घंटों में 19.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जोकि सीजन के औसत अधिकतम तापमान से छह डिग्री नीचे था। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

10:43 (IST)07 Mar 2020
बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान

देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश और वज्रपात ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बेमौसम बरसात ने जहां हवा में एक बार फिर ठंडक घोल दी है, वहीं इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस बार होली के त्योहार पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने झारखंड में होली के दिन यानी 10 मार्च को भी बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, इस दिन झारखंड के उत्तरी-पश्चिमी भाग, दक्षिणी भाग तथा मध्य भाग में बारिश हो सकती है। बिहार का हाल भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है। वहीं, उत्तर प्रदेश में तेज बारिश और ओलो से फसलों को नुकसान के आसार नजर आ रहे हैं। आगले 24 घंटे में मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ,कानपूर, बहराइच, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, रायबरैली और बरैली सहित कई जिलों में होंगी बारिश, ओले गिरने के भी आसार हैं।

09:56 (IST)07 Mar 2020
उत्तराखंड: उत्तरकाशी में हरसिल घाटी में आज बर्फबारी हुई

09:24 (IST)07 Mar 2020
हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले की लाग घाटी में आज बर्फबारी हुई

09:24 (IST)07 Mar 2020
वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल

08:39 (IST)07 Mar 2020
दिल्ली के मौसम का हाल जानिए

दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। इसका असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा है। शुक्रवार की सुबह दिल्ली के बारापुला में लंबा जाम लग गया। वहीं बारिश की वजह से कई की मौत भी हो गई। पंजाब के अमृतसर के मुल चक में घर की छत गिरने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मौसम में यह बदलाव बुधवार को हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण हुआ है। इसकी वजह से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर एवं उत्तर पश्चिमी इलाकों में तेज बारिश होने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में गुरुवार देर शाम 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की गति से तेज हवायें चली। स्काईमेटवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के अलवर, भारतपुर, बीकानेर, चूरू, दौसा, धौलपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर में अगले 12-16 घंटों के दौरान बारिश और गरज के साथ ओलावृष्टि के साथ हो सकती है।

08:16 (IST)07 Mar 2020
मौसम के बदलते मिजाज से खेती को नुकसान

मौसम के बदले मिजाज के चलते भारी बारिश तथा हल्की ओलावृष्टि से मुख्यत: सरसों, गेहूं और सब्जी उगाने वाले किसानों की दिक्कत बढ़ गई है। हरियाणा के पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. यशपाल मलिक ने बताया कि जिन इलाकों का भूमिगत जल स्तर ऊपर है उन क्षेत्रों में फसलों पर बारिश का असर ज्यादा होगा। अगले कुछ दिन मौसम के तेवर ऐसे ही बने रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों यानी ऐसे खेतों से पानी की निकासी कराने की आवश्यकता है। सूत्रों ने बताया कि बारिश के साथ तेज हवा के कारण गेहूं, सरसों की फसल पसर गई हैं। मौसम का बदला मिजाज किसानों के लिए आफत बन गया है। बारिश तथा ओलावृष्टि के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। फसलें पकाव की तरफ हैं, यहां तक की मध्य मार्च के बाद सरसों की कटाई शुरु हो जाती है। अंतिम सप्ताह में एक्का दुक्का स्थानों पर गेहूं की कटाई शुरु हो जाती। ऐसे हालात में भारी बारिश तथा ओलावृष्टि से फसल उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

06:20 (IST)07 Mar 2020
बारिश से मौसम ठंडा. त्योहार पर असर

लखनऊ। यूपी,  हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में त्योहार पर बारिश से लोग परेशान हो गए हैं। होली के पहले बारिश से व्यापार पर खासा असर पड़ा है। कोरोना वायरस की वजह से बेचैन बाजार को बेमौसम की बारिश ने भी परेशान कर दिया। कई शहरों में बारिश की वजह से मौसम भी ठंडा हो गया। लोगों को स्वेटर फिर से निकालने को विवश होना पड़ा।

03:15 (IST)07 Mar 2020
बेमौसम की बारिश से व्यापार पर भी असर

दिल्ली समेत कई प्रदेशों में पिछले दो दिनों में अचानक बारिश से फसलों के नुकसान के साथ ही कारोबार पर भी असर पड़ा है। होली के ठीक पहले व्यापारियों को बारिश से बड़ा झटका लगा है। कारोबारियों का कहना है कि त्योहार के मौसम में बारिश से सूखे मेवे, पापड़, गुझिया और रंगों की बिक्री प्रभावित हुई है। इससे व्यापारियों को करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।

22:04 (IST)06 Mar 2020
बेमौसम बारिश के चलते नुकसान

राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे।इससे गेहूं, मसूर, सरसों व अरहर की फसल को नुकसान पहुंचा है। मौसम जानकारों की मानें आगे भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

20:21 (IST)06 Mar 2020
UP-Bihar Weather Update:यूपी-बिहार में ऐसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम  में बदलाव और बारिश के चलते पारा गिरा है। हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। बात करें यूपी और बिहार की तो  शनिवार को  भी यूपी बिहार में मौसम ऐसा ही रहने  वाला है। यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को भी बारिश  देखने को मिली।

18:33 (IST)06 Mar 2020
इन पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात के आसार

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कई स्थानों पर हिमपात होने के आसार | पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश |

18:00 (IST)06 Mar 2020
अगले 24 घंटे में इन इलाकों में बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटो के दौरान बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। झारखण्ड के भी काफी स्थानों पर तेज़ हवाओ के साथ साथ तेज़ बारिश का अनुमान है।

16:51 (IST)06 Mar 2020
दिल्ली- एनसीआर के कई इलाकों में बारिश

दिल्ली- एनसीआर के कई इलाकों में  बारिश क चलते पारा लुढ़क गया है। बारिश के चलते मौसम ने करवट ली है जिसके चलती हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

15:51 (IST)06 Mar 2020
9 या 10 मार्च को फिर बरस सकते हैं बादल

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश का एक नया स्पेल 9 या 10 मार्च को मध्य प्रदेश में फिर से शुरू हो सकता है। जिसके चलते एमपी के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

15:18 (IST)06 Mar 2020
मध्य प्रदेश के इन इलाकों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है  कि मध्य प्रदेश के सागर, सतना, पन्ना, रीवा, छतरपुर, खजुराहो, ग्वालियर, गुना, दतिया, जबलपुर कटनी, दमोह सहित मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी जिलों में 6 मार्च को भी बारिश जारी रहने की संभावना है।

13:14 (IST)06 Mar 2020
फिर से बारिश के आसार

दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। पश्चिम और मध्य उत्तर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाण के कुछ हिस्से अधिकतम तापमान को 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।

12:47 (IST)06 Mar 2020
राजस्थान का मौसम

स्काईमेटवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के अलवर, भारतपुर, बीकानेर, चूरू, दौसा, धौलपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर में अगले 12-16 घंटों के दौरान बारिश और गरज के साथ ओलावृष्टि के साथ हो सकती है।

12:05 (IST)06 Mar 2020
इस वजह से हुआ मौसम में बदलाव

मौसम में यह बदलाव बुधवार को हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण हुआ है। इसकी वजह से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर एवं उत्तर पश्चिमी इलाकों में तेज बारिश होने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में गुरुवार देर शाम 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की गति से तेज हवायें चली।

11:19 (IST)06 Mar 2020
दिल्ली में जाम

बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आयी है। इसका असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा है। शुक्रवार की सुबह दिल्ली के बारापुला में लंबा जाम लग गया।

10:28 (IST)06 Mar 2020
पंजाब में चार की मौत

पंजाब के अमृतसर के मुल चक में घर की छत गिरने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

10:20 (IST)06 Mar 2020
तापमान में गिरावट

दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार की सुबह और गुरुवार की रात बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आयी है। मौसम में यह बदलाव बुधवार को हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण हुआ है।