Weather Update In North India: नया साल आने में अब सिर्फ पांच दिन का वक्त और है। नया साल (New Year) आने से पहले ठंड (Cold) अपनी तेजी पर है। मौसम विभाग (Weather Department) का अनुमान है कि नए साल पर यह और तेजी से बढ़ेगी। इससे नया साल का स्वागत ठिठुरन (Chilling) के बीच ही होगा। देश के अधिकतर इलाकों में इस समय कड़ाके की सर्दी (Severe Cold) है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण कश्मीर, लेह, हिमाचल प्रदेश (Kashmir, Leh, Himachal Pradesh) में तो बर्फबारी (Snow Fall) का माहौल है। अगले दो-चार दिन में बर्फबारी और तेज होगी।

दिल्ली में शीतलहर, तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस पर आया, Visibility भी घटी

राष्ट्रीय राजधानी (National Capital) दिल्ली (Delhi) और आसपास के शहरों में तापमान काफी कम हो गया है। दिल्ली के कई हिस्सों में सोमवार की सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहा और मंगलवार को भी यही स्थिति बनी रही। भारतीय मौसम विभाग के आरके जेनामणि ने बताया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी से फिर से शीतलहर की स्थिति बनेगी। इधर, दिल्ली में सबसे कम तापमान आया नगर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और कुछ जगहों पर अभी भी शीत लहर चल रही है। 28 दिसंबर के बाद से स्थिति में सुधार होने की संभावना है। इस बीच दृश्यता (Visibility) काफी कम हो गई। कुछ इलाकों में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। कम दृश्यता के कारण सड़क व रेल यातायात प्रभावित हुआ। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली आने-जाने वाली 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि दो के समय में बदलाव किया गया है।

IMD ने आज ‘ठंडा दिन’ रहने का पूर्वानुमान लगाया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज ‘ठंडा दिन’ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग के अनुसार, ‘ठंडा दिन’ तब माना जाता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाए। अधिकतम तापमान के सामान्य से 6.5 डिग्री या उससे अधिक कम होने पर उसे ‘बेहद ठंडा दिन’ माना जाता है। दिल्ली में सोमवार को ‘बेहद ठंडा दिन’ था, क्योंकि अधिकतम तापमान कुछ स्थानों पर सामान्य से 10 डिग्री कम दर्ज किया गया था। दिल्ली में सोमवार को 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इनके मंगलवार को 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

राजस्थान में भीषण ठंड, चुरू में तापमान 0.5 डिग्री रहा

राजस्थान में तेज ठंड का दौर जारी है। सोमवार रात चुरू में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार रात न्यूनतम तापमान चुरू में 0.5 डिग्री, सीकर में 1.5 डिग्री, पिलानी में 1.9 डिग्री, नागौर में 2.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 3.8 डिग्री, संगरिया में 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, करौली में 4.2 डिग्री, सिरोही में 4.6 डिग्री, बीकानेर में 3.9 डिग्री, चित्तौड़गढ में 4.7 डिग्री, गंगानगर और बूंदी में 4.8-4.8 डिग्री, अलवर में 5.3 डिग्री, जैसलमेर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे में न्यूनतम व अधिकतम तापमान क्रमश: 6.8 डिग्री व 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के नारनौल में तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शीतलहर जारी है। सोमवार को हरियाणा के नारनौल में तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। राज्य में अन्य स्थानों में अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि करनाल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में 3.9, रोहतक में 6.6, भिवानी में 4.4 और सिरसा में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।