Weather forecast Today : उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम अब शुष्क हो गया है। आज यानी दस फरवरी को भी मौसम शुष्क रहेगा, क्योंकि कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम उत्तर भारत में नहीं है। हालांकि पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में अबतक दिख रहा है। पूर्वानुमान है कि ऐसा आने वाले दिनों में भी होगा। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी हवाएं और भी चलेंगे, जिससे न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट का अनुमान है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय बेमौसम सर्दी की आशंका है। अमृतसर, हिसार, अंबाला, करनाल, दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ, बरेली, जयपुर सहित अधिकांश शहरों में तापमान सामान्य चार से पांच डिग्री नीचे चला जाएगा। इस दौरान शीत लहर जैसे हालात बने रहेंगे।।
मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में 11 फरवरी को आएगा और यह 14 फरवरी तक रहेगा। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में 3-4 दिनों लंबा दौर बारिश और बर्फबारी का देखने को मिलेगी।
मौसम जानकारों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद ठंडी हवाओं की रफ्तार में कमी आ जाएगी जिससे 12 से 14 फरवरी के बीच दिन और रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
हरियाणा और पंजाब में सर्दी का दौर सोमवार को भी जारी रहा। दोनों राज्य में सबसे ठंडा क्षेत्र आदमपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि अमृतसर में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस, हलवारा में 3.2 डिग्री सेल्सियस, बंिठडा 3.3 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।वहीं पटियाला में तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 4.4 डिग्री , पठानकोट 5.7 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हरियाणा में, नारनौल एक बार फिर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं करनाल में न्यूनतम तापमान 4 .4 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.6 डिग्री सेल्सियस , सिरसा में 5.6 डिग्री सेल्सियस, रोहतक 5.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में सात डिग्री सेल्सियस रहा।
स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्र में 11 फरवरी तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है। तेलंगाना में भी 10 फरवरी को हल्की हो सकती है। तमिलनाडु में 12 फरवरी तक हल्की वर्षा कहीं-कहीं पर हो सकती है।
सोमवार (10 फरवरी) को शहर का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 12 फरवरी से दिल्ली में तेज हवाएं चलने की आशंका है। हवा की गति 15 से 20 किमी प्रति घंटे से 20 से 25 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।
उत्तर भारत के मौदानी इलाके में 10 फरवरी को भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं 10 फरवरी को भी जारी रहेंगी जिसके चलते तपामान में गिरावट हो सकती है।
प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग मुताबिक 11 फरवरी से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, जोकि 12 फरवरी को भी रह सकता है। इसके बाद 13 और 14 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार 11 फरवरी से पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने से 11 और 12 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
मध्य भारत में पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में मौसम शुष्क और साफ हो जाएगा। इन राज्यों में ठंडी उत्तर प्रश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हालांकि मौसम साफ होने के चलते दिन में पारा कुछ ऊपर जा सकता है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के कुछ भागों में आर्द्रता बढ़ी है, क्योंकि यहां एक सर्कुलेशन बना हुआ, जिसके चलते उम्मीद है कि मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी मराठवाड़ा में अगले चौबीस घंटों के दौरान हल्की बारिश होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और पूर्वोत्तर राजस्थान में शीतलहर का प्रभाव दिख सकता है।11 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिससे पूरा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित रह सकता है।
दिल्ली में सोमवार की सुबह मौसम सर्द रहा और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में हल्के कोहरे के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजकर 34 मिनट पर 303 दर्ज किया गया। एक्यूआई फरीदाबाद में 282, गाजियाबाद में 324, ग्रेटर नोएडा में 302, गुड़गांव में 247 और नोएडा में 319 दर्ज किया गया। एक्यूआई को 201 से 300 के बीच ‘खराब’ और 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।