Weather forecast Today : उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के पास पहुंचा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र भी बना हुआ है। इन सिस्टमों के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और कई जगहों पर बारिश और ओला वृष्टि होने की संभावना है। इन भागों में कई जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। उत्तराखंड में एक दो जगहों पर हल्की बारिश होगी। यहां पर धीरे-धीरे बारिश तेज होगी।

मैदानी इलाकों के मौसम में फिलहाल आज बहुत अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है, मगर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और बूंदा-बांदी की संभावना कहीं-कहीं पर है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बादलों की गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पूर्वी भारत में अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ हो गया है। 23 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल के सभी शहरों में मौसम साफ और शुष्क रहने के आसार हैं, लेकिन ओडिशा में तटीय शहरों में खासतौर पर, बारिश की गतिविधियां बरकरार रह सकती हैं।

Live Blog

18:42 (IST)23 Mar 2020
बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश के आसार

बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 23 और 24 मार्च को छिटपुट जगहों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इन भागों में 28 और 29 मार्च को फिर से बारिश का मौसम बन सकता है।

18:16 (IST)23 Mar 2020
25 मार्च को बारिश होने की संभावना

25 मार्च को बारिश और बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र के तकरीबन सभी भागों में 25 मार्च को बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से मराठवाड़ा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। 

17:19 (IST)23 Mar 2020
इन इलाकों में बारिश होने की संभावना

छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना जतायी गई हैं। हालांकि इन इलाकों में कम वर्षा होग। कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा होने की संभावना जतायी जा रही हैं। आपको बता दें कि मध्य और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान हल्की वृद्धि होने की संभावना हैं।

16:23 (IST)23 Mar 2020
झारखंड का मौसम

झारखंड की राजधानी रांची में आज सूर्योदय सुबह 5:49 में हुआ है जबकि सूर्यास्त शाम 6:00 बजे होने की संभावना हैं। यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री जबकी उच्चतम 28 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया हैं। आज दिनभर यहां का मौसम साफ रहेगा।

15:45 (IST)23 Mar 2020
तापमान लगातार चौथे दिन 30 डिग्री पार

अप्रैल का महिना आने वाला है और मौसम तेजी से करवट ले रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार चौथे दिन 30 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में यह तापमान और भी बढ़ सकता है।

15:02 (IST)23 Mar 2020
राजस्थान के मौसम का हाल जानिए

राजस्‍थान में मौसम बदल सकता है। यहां पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर बन गया है। उत्तर भारत की तरफ एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है।

11:22 (IST)23 Mar 2020
हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल जानिए

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में सोमवार व मंगलवार को अधिकांश जिलों में बारिश होगी। गत दिनों हुई बर्फबारी के कारण लाहुल-स्पीति जिले में अब तक 127 सड़कें बंद हैं। जिले में खराब मौसम के कारण 48 स्थानों पर विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। 

10:50 (IST)23 Mar 2020
उत्तराखंड के मौसम का हाल जानिए

मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 28 मार्च को उत्तराखंड में बारिश के आसार हैं। 24 को कुछ इलाकों में और 28 को लगभग पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। पूरे हफ्ते के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश होती रहेगी।

09:57 (IST)23 Mar 2020
बारिश से यूपी में आलू की फसल को नुकसान

फरवरी से मार्च के मध्य तक बार-बार बिगड़े मौसम के मिजाज से आलू उत्पादन का ग्राफ इस बार बिगड़ने जा रहा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रदेश के आलू उत्पादन वाले बेल्ट में तेज बरसात के साथ-साथ गिरे ओलों की वजह से आलू का उत्पादन 10 से 12 फीसदी तक गिर सकता है।

09:16 (IST)23 Mar 2020
आज इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम के जानकारों का अनुमान है कि 23 मार्च को मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और राजस्‍थान सहित कई अन्‍य राज्‍यों में कम व ज्‍यादा बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश की आशंका है।

07:58 (IST)23 Mar 2020
वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल