Weather Forecast India News Updates: दिल्ली से सटे नोएडा में फिलहाल मौसम सुहाना हो गया है। बादल छाए हैं, जबकि ठंडी-ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं, मुंबई में 28 जुलाई तक रुक-रुक बारिश होती रहेगी, जबकि जगह-जगह जलभराव आम जनजीवन पर असर डालेगा। वहीं, गुजरात में भी अच्छी-खासी बारिश की संभावना जताई गई है। आगामी दो से तीन दिनों में गांधीनगर, राजकोट, अमरेली और बड़ौदा में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम पूर्वानुमान लगाने वाली निजी कंपनी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दिल्ली और इससे सटे इलाकों मसलन गुड़गांव, झज्जर, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, नई दिल्ली, शाहदरा, प.दिल्ली, बागपत, गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में गुरुवार व शुक्रवार को धूलभरी आंधी के साथ भारी बारिश की आशंका है।

Live Blog

Highlights

    20:32 (IST)24 Jul 2019
    बिहारः बाढ़ के मद्देनजर दरभंगा में स्कूल रहेंगे बंद

    बिहार में बाढ़ के मद्देनजर दरभंगा जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) त्यागराजन एसएम ने सभी स्कूलों (सरकारी और निजी) के बंद रहने का आदेश जारी किया है। कहा गया है कि इस बाबत अगला आदेश आने तक स्कूल बंद रहेंगे।

    19:34 (IST)24 Jul 2019
    बिजली गिरने से बिहार, झारखंड में 23 की मौत

    बिहार और झारखंड में बिजली (आकाशीय) गिरने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को जानकारी दी कि इन लोगों की मौत मंगलवार की रात से लेकर अब तक बिजली गिरने की घटनाओं में हुई है।

    उन्होंने बताया कि बिहार के औरंगाबाद, पूर्वी चम्पारण और भागलपुर जिलों में 13 लोगों की तथा झारखंड के जामताड़ा, रामगढ़ और पाकुड़ जिलों में 10 लोगों की जान चली गई। बिहार में भारी बारिश भी हुई।

    18:52 (IST)24 Jul 2019
    राजस्थानः कुछ हिस्सों में बारिश, अधिकतर शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

    राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्वि दर्ज की गई।

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान झालावाड़ के पिरावा में 4 सेंटीमीटर, जयपुर के जमवारामगढ़ में 2 सेंटीमीटर, कुंभलगढ़—निवाई, बोनली—माउंटआबू—राजसमंद, माउंटआबू और आमेर में एक-एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, आज सुबह से शाम तक जयपुर में 27.8 मिलीमीटर और जैसलमेर—जोधपुर में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

    17:54 (IST)24 Jul 2019
    प.बंगाल में कुछ ऐसे हैं हाल

    17:10 (IST)24 Jul 2019
    मुंबई में भारी बारिश, ट्रेन सेवाएं व सड़क यातायात बाधित

    करीब एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहने के बाद मुंबई और उससे पास के इलाकों में मंगलवार रात व बुधवार को भारी बारिश हुई, जिससे कुछ इलाकों में बाढ़ पैदा हो गई। स्थानीय ट्रेन सेवाओं और सड़क यातायात पर इससे खासा असर पड़ा। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के प्रवक्ता के मुताबिक, उपनगर अंधेरी में भारी बारिश से दृश्यता कम होने के चलते तीन कारों की टक्कर हुई, जिसमें आठ लोग जख्मी हुए। उन्होंने बताया कि इनमें से दो घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये दोनों जुहू के एक पांचसितारा होटल के कर्मी हैं।

    मौसम विभाग ने अगले दो दिन में शहर तथा उसके उपनगरों में और अधिक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि आधी रात से हो रही भारी बारिश के कारण सायन, दादर, मुंबई सेंट्रल, कुर्ला, अंधेरी और साकीनाका के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है जिसकी वजह से सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है।

    17:06 (IST)24 Jul 2019
    असमः बाढ़ के बीच ऐसे रेस्क्यू कराए जा रहे लोग

    असम के नलबाड़ी स्थित सोतियाबाड़ी गांव में बाढ़ प्रभावित किसानों को रेस्क्यू कराते भारतीय सेना के जवान। (फोटोः पीटीआई)

    14:51 (IST)24 Jul 2019
    मुंबई में भारी बारिश, ट्रेन सेवाएं और सड़क यातायात बाधित

    करीब एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के बाद मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार रात एवं बुधवार को भारी बारिश हुई जिसके कारण कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसकी वजह से स्थानीय ट्रेन सेवाएं और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि आधी रात से हो रही भारी बारिश के कारण सायन, दादर, मुंबई सेंट्रल, कुर्ला, अंधेरी और साकीनाका के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है जिसकी वजह से सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है।

    14:03 (IST)24 Jul 2019
    पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी में भारी बारिश, सड़कों पर जलभराव

    पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भारी बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न्यूज एजेंस एएनआई न इसकी तस्वीर साझा की है।

    13:23 (IST)24 Jul 2019
    अगले 48 घंटों में मुंबई क्षेत्र में और अधिक बारिश होगी

    मौसम विभाग ने कहा है कि अरब सागर से मुंबई की ओर बादल बढ़ रहे हैं। कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है जिससे अगले 48 घंटों में मुंबई क्षेत्र में और अधिक बारिश होगी।’’ बुधवार और गुरुवार को कोंकण क्षेत्र के पड़ोसी रायगढ़ जिले और रत्नागिरी में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

    12:38 (IST)24 Jul 2019
    दिल्ली के मौसम का हाल जानिए

    दिल्लीवासियों की बुधवार सुबह की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 73 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में गरज के साथ छीटों के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

    11:37 (IST)24 Jul 2019
    वीडियो के जरिए जानिए आज और कल के मौसम का हाल

    11:17 (IST)24 Jul 2019
    पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के मौसम का हाल

    पंजाब और इसके आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवाओं को फ्लो बना हुआ है। वहीं उत्तर भारत के क्षेत्रों में भी अक्षीय रेखा सक्रिय है। मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलावा उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक 25 जुलाई से इन सभी भागों में मौसम की गतिविधियां काफी बढ़ जाएंगी। इस पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में 24 जुलाई को भी अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।

    11:03 (IST)24 Jul 2019
    कहीं बाढ़- कहीं मानसून का अता पता नहीं

    देश के कुछ राज्य बाढ़ से त्रस्त हैं, जबकि कई जगह मानसून का अता-पता नहीं है। इसी बीच, कहीं-कहीं झमाझम बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस सप्ताह देश भर के अधिकतर हिस्से में मानसून का असर नजर आएगा। मौसम को लेकर पूर्वानुमान लगाने वाली निजी कंपनी 'स्काईमेट वेदर' की मानें तो असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में मानसून जोरदार बना रह सकता है। वहीं कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में मॉनसून के सक्रिय बने रहने की संभावना है।

    11:02 (IST)24 Jul 2019
    मध्य भारत के मौसम का हाल

    मध्य भारत में मानसून के सक्रिय होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों के साथ उत्तरी और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्य से भारी बारिश होने के आसार है। इसके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों में कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

    09:42 (IST)24 Jul 2019
    तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु मौसम का हाल

    तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की मानसूनी बौछारे देखने को मिलेंगी।

    09:39 (IST)24 Jul 2019
    इन राज्यों में भी आएगा मानसून

    तमिलनाडु, झारखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मानसून देखने को मिल सकता है। दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कोंकण तट, रायलसीमा, तमिलनाडु, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के निचले हिस्से और मेघालय के हिस्सों में जोरदार बने रहने की उम्मीद है।

    09:29 (IST)24 Jul 2019
    बिहार में भारी बारिश और बाढ़ से मरने वाले में कौन कहां का?

    बिहार में बाढ़ से मरने वाले 106 लोगों में सीतामढी के 27, मधुबनी के 25, अररिया के 12, शिवहर एवं दरभंगा के 10-10, पूर्णिया के 9, किशनगंज के 5, सुपौल के 3, पूर्वी चंपारण एवं मुजफ्फरपुर के 2-2 और सहरसा के एक व्यक्ति शामिल हैं। बाढ़ प्रभावित इन 12 जिलों में कुल 54 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं जिसमें 29,400 लोगों ने शरण ले रखी है और उनके भोजन की व्यवस्था के लिए 812 सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है।

    08:45 (IST)24 Jul 2019
    बिहार के मौसम का हाल

    बिहार के 12 जिलों में आई बाढ़ से अब तक 106 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 80 लाख 85 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार के 12 जिलों - शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार में अब तक 106 लोगों की मौत हुई है जबकि 80 लाख 85 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई। बिहार में बाढ़ से मरने वाले 106 लोगों में सीतामढी के 27, मधुबनी के 25, अररिया के 12, शिवहर एवं दरभंगा के 10-10, पूर्णिया के 9, किशनगंज के 5, सुपौल के 3, पूर्वी चंपारण एवं मुजफ्फरपुर के 2-2 और सहरसा के एक व्यक्ति शामिल हैं।

    07:59 (IST)24 Jul 2019
    मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि चक्रवात की स्थिति के कारण शहर में अगले दो दिन भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई की तुलना में महाराष्ट्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में छिटपुट जगहों पर बुधवार और बृहस्पतिवार को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अधिकारी ने बताया, ‘‘मुंबई के पास चक्रवात की स्थिति बन रही है, जिससे शहर में भारी बारिश होगी। शहर में बीते दो-तीन दिनों में कहीं बारिश नहीं हुई लेकिन हालात बदल रहे हैं। आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होगी।’’