Weather forecast:  केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष मानसून के दौरान हुई बारिश और बाढ़ से कर्नाटक में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन में 106 लोगों ने जान गंवाई और 14 लोग लापता हैं। राज्य सरकार की ओर से स्थापित 3,233 राहत शिविरों में करीब 2.48 लोगों ने आश्रय लिया। इसके साथ ही एक जून से 30 सितंबर के बीच असम के 32 जिलों में बाढ़ आई जिनमें 97 लोगों की मौत हुई और 5.35 लाख लोगों को 1,357 राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया।

वहीं दिल्ली में गुरुवार शाम को कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। जिसके चलते कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। भारी बारिश के चलते दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भर गया, जिसके चलते आधे घंटे तक एयरपोर्ट पर सभी ऑपरेशन बंद रखे गए। हालांकि बाद में ऑपरेशन चालू कर दिए गए

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनके अलावा बिहार, राजस्थान में भी भारी बारिश के आसार हैं। वहीं पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। बता दें कि दिल्ली के तापमान में भी गिरावट आयी है।

मध्य भारत पर निम्न दबाव का अक्षेत्र आगे बढ़ते हुए बिहार और इससे सटे भागों पर पहुंच गया है। इसके साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र पूर्वोत्तर भारत के भागों में बना है और एक ट्रफ रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक सक्रिय हुई है। इन सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे पश्चिमी बिहार, उत्तरी झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी

Live Blog

21:42 (IST)04 Oct 2019
पुनपुन नदी खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर, मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वे किया

पुनपुन नदी लगातार खतरे के निशान के ऊपर बह रही है और मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ का खतरा पटना देहात जिले में बढ़ गया है । बारिश के कारण पिछले हफ्ते प्रदेश में कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बारिश प्रभावित जिलों अरवल, जहानाबाद और पटना का हवाई सर्वेक्षण किया और जमीनी स्थिति की समीक्षा की।

21:02 (IST)04 Oct 2019
इंदौर में कांग्रेस विधायक की माता के शोक सभा में पंडाल गिरा, 20 लोग दबकर घायल

भारी बारिश के बाद शुक्रवार शाम यहां एक कांग्रेस विधायक की माता के शोक सभा में पंडाल गिरने से कम से कम 20 लोग दबकर घायल हो गये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जड़िया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-एक के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की माता कृष्णा देवी (80) के निधन पर मरीमाता चौराहे पर आयोजित शोक बैठक में हुआ। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बाद पंडाल के ऊपर काफी पानी जमा होने से यह अचानक गिर गया और शोक प्रकट करने आये कई लोग इसके नीचे दब गये। अनुमान के मुताबिक हादसे के वक्त कम से कम 200 लोग पंडाल के नीचे थे।

20:17 (IST)04 Oct 2019
मानसून: इस साल कर्नाटक में 106 लोगों की मौत

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष मानसून के दौरान हुई बारिश और बाढ़ से कर्नाटक में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन में 106 लोगों ने जान गंवाई और 14 लोग लापता हैं। राज्य सरकार की ओर से स्थापित 3,233 राहत शिविरों में करीब 2.48 लोगों ने आश्रय लिया। इसके साथ ही एक जून से 30 सितंबर के बीच असम के 32 जिलों में बाढ़ आई जिनमें 97 लोगों की मौत हुई और 5.35 लाख लोगों को 1,357 राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया।

18:48 (IST)04 Oct 2019
बिहार: बारिश से अबतक 73 लोगों की मौत

बिहार में बारिश और बाढ़ से अब तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार चार दिन की बारिश के बावजूद राज्य के लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिली है। विशेषकर पटना बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वहीं बाढ़ की वजह से कई जगह पानी भरने से महामारी फैलने का खतरा है। एनडीआरएफ की टीमें राज्य के अलग-अलग हिस्स में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर रही है।

18:19 (IST)04 Oct 2019
बारिश से ढही दीवार: बुजुर्ग की मौत, 10 घायल

चित्रकूट जिले में बारिश के कारण पिछले 24 घंटे में दो अलग-अलग स्थानों पर दीवार ढहने की घटनाओं में मलबे में दबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। कर्वी सदर के उपजिलाधिकारी ए.के. पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश के कारण चितरा गोकुलपुर गांव में दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर कामता पटेल (60) की मौत हो गयी और शिवपूजन (65), प्यारेलाल (40), होरीलाल (50), फुल्लू (45), इंद्रजीत (40) घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इसके एक दिन पूर्व तरौंहा में जय देवदास अखाड़े के पास राजू कुशवाहा (47) के मकान की कच्ची दीवार गिर गयी जिसके मलबे में दबकर राजू, उसकी पत्नी कुन्नी (45), उसकी बेटियां ममता (16) एवं राधा (10) और उसका बेटा शारदा घायल हो गए।

17:10 (IST)04 Oct 2019
कमलनाथ ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की, बाढ़ पर ज्ञापन सौंपा

मध्य प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिये कुछ ही दिन पहले केंद्रीय सहायता की मांग किये जाने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मोदी और कमलनाथ की एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री एक ज्ञापन सौंपते दिख रहे हैं।

16:24 (IST)04 Oct 2019
30 सितंबर को वर्षा ऋतु समाप्त, बावजूद देश के कई इलाकों में मानसून सक्रिय

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि आधिकारिक रूप से 30 सितंबर को वर्षा ऋतु समाप्त हो गई लेकिन इसके बावजूद देश के कई इलाकों में मानसून सक्रिय है। विभाग ने बताया कि 1994 के बाद पहली बार इन चार महीनों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के 22 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए जिनमें से 382 लोगों की मौत हुई और 369 लोग घायल हुए तथा 7.19 लाख लोगों को 305 राहत शिविरों में स्थानांतरित करना पड़ा।

15:38 (IST)04 Oct 2019
देश के पहाड़ी इलाकों में बारिश

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। देश के पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद मौसम बेहद सुहाना हो गया है। मौसम पर नजर रखने वाली एक निजी वेबसाइट के मुताबिक राजस्थान में अगले 2 दिनों तक बारिश की संभावना है। हालांकि हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में मौसम साफ रह सकता है।

13:45 (IST)04 Oct 2019
धूप खिली हुई है

उत्तर प्रदेश की राजधानी के आस-पास के इलाके में सुबह से ही धूप खिली हुई है, लेकिन मौसम में आद्रता बढ़ी हुई है। इस कारण पूर्वी उत्तरप्रदेश में कुछ जगह छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

12:22 (IST)04 Oct 2019
हवाओं का अक्षेत्र पूर्वोत्तर भारत के भागों में बना है

मध्य भारत पर निम्न दबाव का अक्षेत्र आगे बढ़ते हुए बिहार और इससे सटे भागों पर पहुंच गया है। इसके साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का अक्षेत्र पूर्वोत्तर भारत के भागों में बना है और एक ट्रफ रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक सक्रिय हुई है।

11:06 (IST)04 Oct 2019
दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलती

पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। बता दें कि दिल्ली के तापमान में भी गिरावट आयी है

10:01 (IST)04 Oct 2019
कई स्थानों पर जलजमाव जैसी समस्या पैदा हो गई

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने 35.2 मिलीमीटर और पालम वेधशाला में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने ‘मध्यम’ बारिश बताया।
बारिश लगभग दो घंटे हुई जिसके बाद शहर के कई स्थानों पर जलजमाव जैसी समस्या पैदा हो गई। वहीं तिलक ब्रिज, हयात होटल, भीकाजी कामा प्लेस, एमबी रोड सहित कई अन्य स्थानों पर यातायात जाम लग गया।

09:29 (IST)04 Oct 2019
मानसून वापस नहीं लौटता

दक्षिण भारत को अब उत्तर पूर्वी मानसून का इंतजार है। मगर जब तक दक्षिण पूर्वी मानसून वापस नहीं लौटता तब तक उत्तर पूर्वी मानसून का आगमन नहीं हो सकेगा। फिलहाल दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगा। पूर्वानुमान है कि चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कर्नाटक, केरल और उत्तरी तमिलनाडु में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

21:25 (IST)03 Oct 2019
दिल्ली-नोएडा में भारी बारिश

दिल्ली-नोएडा में गुरुवार शाम को कई इलाकों में भारी बारिश हुई। जिसके चलते सड़कों पर पानी भर गया और सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। 

21:21 (IST)03 Oct 2019
बाढ़ में डूबे एक सौ बूथ

आगामी 21 अक्तूबर को होने वाले भागलपुर के नाथनगर विधानसभा उपचुनाव की तकरीबन एक सौ बूथ बाढ़ में डूबी है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि स्थानीय प्रशासन इस दिशा में क्या कदम उठाता है। 

20:05 (IST)03 Oct 2019
अभी जारी रहेगा बारिश का दौर

देश में मानसूनी बारिश का दौर अभी तक जारी है। यूपी-बिहार में तो मौसम खासा मेहरबान चल रहा है और दोनों राज्यों में बीते दिनों में बादल जमकर बरसे हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, अभी बारिश का दौर जारी रहने वाला है और यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आज भी बारिश की संभावना है

19:24 (IST)03 Oct 2019
पटना- बख्तियारपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप

बाढ़ की वजह से पटना-गया रेलखंड तथा पटना- बख्तियारपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। जानकारी के अनुसार परसा इलाके में पुल संख्या 21 पर दबाव बढ़ गया है। वहीं बिहारशरीफ के बेना के पास पानी का दबाव पर रहा है। 

18:36 (IST)03 Oct 2019
ओडिशा में मिला जुला रहेगा मौसम का असर

मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक ओडिशा में मौसम का मिला-जुला असर रहेगा, दक्षिणी ओडिशा के जिले में हल्की से मध्यम जबकि उत्तरी ओडिशा में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। पटना, गया, वाराणसी, मुजफ्फरपुर, डालटनगंज में मौसम एक बार फिर से लोगों को परेशान कर सकता है। इसी बीच कोलकाता में भी बारिश होने की संभावना है।

17:29 (IST)03 Oct 2019
दिल्ली में छाए बादल, तापमान में आयी गिरावट

दिल्ली में कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए हुए हैं। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर आज और कल हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

16:25 (IST)03 Oct 2019
मुंबई, सूरत समेत इन इलाकों में हल्की बारिश के आसार

मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, इंदौर और उज्जैन सहित पूर्वी गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में कई जगहों पर कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। इसी बीच गुजरात के सौराष्ट्र में कच्छ क्षेत्र के भागों अब उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। यानी इन क्षेत्रों में बारिश अब नहीं होने का पूर्वानुमान है।

14:24 (IST)03 Oct 2019
पंजाब-हरियाणा के मौसम का हाल जानिए

पंजाब और पश्चिमी हरियाणा में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके अलावा राजस्थान के मध्यम भागों और इससे सटे दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भागों व इससे सटे भागों में एक दो जगहों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

12:30 (IST)03 Oct 2019
उत्तर भारत के मौसम का हाल जानिए

उत्तर भारत के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी पाकिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही यहां बने एक चक्रवाती हवाओं के अक्षेत्र के चलते राजस्थान के उत्तरी हिस्सों, पंजाब, पश्चिमी हरियाणा के कुछ हिस्सों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं मध्यम बारिश की भी संभावना है।

11:24 (IST)03 Oct 2019
मुंबई और गुजरात के मौसम का हाल जानिए

मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, इंदौर और उज्जैन सहित पूर्वी गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में कई जगहों पर कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। इसी बीच गुजरात के सौराष्ट्र में कच्छ क्षेत्र के भागों अब उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। यानी इन क्षेत्रों में बारिश अब नहीं होने का पूर्वानुमान है।

10:00 (IST)03 Oct 2019
मध्य भारत के मौसम का हाल जानिए

मध्य भारत के भागों में बारिश में काफी कमी आ गई है क्योंकि यहां पर बना सिस्टम पूर्वी भारत की तरफ चला गया है। हालांकि हवाओं में नमी अभी भी बरकरार है जिसके चलते छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और इससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश के भागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

07:50 (IST)03 Oct 2019
वीडियो के जरिए जानिए देशभर के मौसम का हाल