Weather forecast Today India:  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक में बादल फटने और भूस्खलन से मची तबाही के बाद मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में तेजी आयी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। बाद में मुख्यमंत्री रावत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘रविवार तड़के आयी इस आपदा में 15 लोग मारे गये हैं और छह अन्य अब भी लापता हैं। आपदा में आठ लोग घायल भी हुए हैं जिनका प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।’’

राष्ट्रीय राजधानी में यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है और मंगलवार को भी यह नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। खबरों के मुताबिक  कल दोपहर तक  यमुना का जलस्तर बढ़कर 207.08 मीटर तक पहुंच सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को  दोपहर एक बजे यमुना में जलस्तर 206.8 मीटर पर था। दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली सरकार द्वारा हाथी घाट और कंचन कॉलोनी में लगाए गए राहत शिविरों का निरीक्षण किया।गहलोत ने ट्वीट किया, “दिल्ली सरकार द्वारा हाथी घाट और कंचन कॉलोनी में लगाए गए राहत शिविरों का निरीक्षण किया। उन लोगों से बात की जिन्हें खतरे वाली जगहों से हटा कर राहत शिविरों में रखा गया है।

इलाके के जिलाधिकारियों को सभी राहत सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।”सोमवार को नदी का जल स्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया था जिसके बाद सरकारी एजेंसियों ने निचले इलाकों में रहने वाले 10 हजार से अधिक लोगों को वहां से हटाया। 1978 में नदी का जलस्तर अब तक के सर्वाधिक स्तर 207.49 मीटर तक पहुंच गया था, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में भीषण बाढ़ आ गई थी। जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर यमुना नदी पर बने लोहे के पुराने पुल को सड़क और रेल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से और पानी छोड़े जाने के कारण नदी में जल स्तर और बढ़ सकता है।नदी के डूबक्षेत्र में रह रहे लोगों को दिल्ली सरकार की विभिन्न एजेंसियों द्वारा बनाए गए 22,000 से अधिक तंबुओं में भेजा गया है।

Live Blog

Highlights

    21:09 (IST)20 Aug 2019
    भारतीय वायुसेना की बदौलत बचाव कार्य में तेजी

    सीएम रावत ने कहा कि ‘‘भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से राहत और बचाव कार्य में तेजी आयी है। इन हेलीकॉप्टरों की मदद से खाने के 2000 पैकेट, 1000 किलो आटा, दाल, चावल और 5000 लीटर पेयजल, कंबल, टेंट, दवाइयां आदि प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गयी हैं।’’

    19:35 (IST)20 Aug 2019
    सीएम रावत ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक में बादल फटने और भूस्खलन से मची तबाही के बाद मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में तेजी आयी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।बाद में मुख्यमंत्री रावत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘रविवार तड़के आयी इस आपदा में 15 लोग मारे गये हैं और छह अन्य अब भी लापता हैं। आपदा में आठ लोग घायल भी हुए हैं जिनका प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।’’ आपदा की विभीषिका का वर्णन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘70 किलोमीटर के क्षेत्र में कुल 51 गांव इससे प्रभावित हुए हैं जिसमें करीब 130 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।’’ मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को चार—चार लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की।उन्होंने कहा, ‘‘आपदा में 17 भवन पूर्ण रूप से तथा 115 भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

    18:48 (IST)20 Aug 2019
    उमस से परेशानी

    उत्तर भारत  और पहाड़ी इलाकों में बारिश से जहां आम जन जीवन परेशानी से जूझ रहा है वहीं दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।  मंगलवार को लोगों को उमस से परेशानी भी हो सकती है।दिल्ली में सोमवार की सुबह मौसम उमस भरा था।

    17:35 (IST)20 Aug 2019
    और बढ़ सकता है नदी का जलस्तर

    सोमवार को नदी का जल स्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया था जिसके बाद सरकारी एजेंसियों ने निचले इलाकों में रहने वाले 10 हजार से अधिक लोगों को वहां से हटाया।1978 में नदी का जलस्तर अब तक के सर्वाधिक स्तर 207.49 मीटर तक पहुंच गया था। खबरों के मुताबिक बुधवार को नदी का जलस्तर 207.08 तक पहुंच सकता है।

    17:29 (IST)20 Aug 2019
    पंजाब,हरियाणा में बाढ़ जैसे हालात

    पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को बारिश नहीं हुई लेकिन पिछले कुछ दिनों लगातार हुई वर्षा के कारण दोनों राज्यों के अनेक हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं।कुछ प्रभावित क्षेत्रों से जल स्तर कम होना शुरू हो गया है। किंतु लुधियाना,रूपनगर और जालंधर के अनेक गांवों में अभी तक पानी भरा हुआ है। सतलुज नदी पर बने विभिन्न बांधों में दरार आने से इन गांवों में पानी भर गया।पंजाब और हरियाणा के किसी भी हिस्से में मंगलवार को बारिश नहीं हुई।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों के अधिकतर हिस्से में मौसम आम तौर पर साफ रहा।पिछले कुछ दिन में बारिश होने और भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने तथा सतलुज एवं उसकी सहायक नदियों के बाढ़ का पानी लुधियाना,जालंधर,फीरोजपुर और रूपनगर के गांवों में घुस गया है। इससे फसलों को खास तौर पर धान की खेती को बेहद नुकसान पहुंचा है। साथ ही निचले इलाकों में बने मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

    15:56 (IST)20 Aug 2019
    यमुना का जलस्तर बढ़ा

    सोमवार को नदी का जल स्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया था जिसके बाद सरकारी एजेंसियों ने निचले इलाकों में रहने वाले 10 हजार से अधिक लोगों को वहां से हटाया।1978 में नदी का जलस्तर अब तक के सर्वाधिक स्तर 207.49 मीटर तक पहुंच गया था, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में भीषण बाढ़ आ गई थी। जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर यमुना नदी पर बने लोहे के पुराने पुल को सड़क और रेल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से और पानी छोड़े जाने के कारण नदी में जल स्तर और बढ़ सकता है।

    15:17 (IST)20 Aug 2019
    बचाव कार्य तेज

    सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों के माध्यम से खाने के पैकेट, कंबल, दवाइयां और पीने का स्वच्छ पानी आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचाया गया । मौसम साफ होने के साथ ही बचाव दल आराकोट से टिकोच, डोचांग, माकुडी एवं चीवा के लिये रवाना हो गये हैं जबकि हेलीकाप्टर से प्रभावित क्षेत्रों के लिये एक मेडिकल टीम भी भेजी गयी है । 

    14:44 (IST)20 Aug 2019
    आपदा ग्रस्त क्षेत्र में बचाव और राहत कार्य जारी

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक में दो दिन पहले बादल फटने और भूस्खलन से मची तबाही वाले क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य मंगलवार को भी जारी रहा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस बीच, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की बचाव और राहत टीमों ने माकुडी गांव से एक और शव बरामद किया है। मृतक का नाम लाल बहादुर (60) है और वह नेपाल का मूल निवासी बताया जा रहा है । इसके साथ ही आपदाग्रस्त क्षेत्रों में मरने वालों की संख्या 13 हो गयी । चार अन्य लोग अभी भी लापता है।अभी तक माकुडी से सात, आराकोट से चार और टिकोची और सनेल से एक—एक शव मिले हैं। 18 अगस्त को तड़के बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में आराकोट, माकुडी, मोल्डा, सनेल, टिकोची और द्विचाणु में कई मकान ढह गये थे।

    13:53 (IST)20 Aug 2019
    दिल्ली में 10 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

    राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के बाद निचले इलाकों में रहने वाले 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक, नदी 205.36 मीटर पर बह रही है और खतरे का निशान 205.33 मीटर है। अधिकारी ने बताया कि हरियाणा ने सोमवार की शाम को छह बजे 1.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है जिससे नदी में जलस्तर और बढ़ने का अंदेशा है। यमुना नदी दिल्ली के छह जिलों से गुजरती है जहां के निचल इलाकों में बाढ़ आ सकती है। प्रशासन ने दुर्घटनावश डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए 30 नौकाओं को तैनात किया है।

    13:02 (IST)20 Aug 2019
    उफान पर उत्तराखंड की नदियां

    उत्तराखंड में अधिकतर नदियां उफान पर हैं। गंगा नदी हरिद्वार में खतरे के निशान को पार कर गई है और ऋषिकेश में खतरे के निशान के करीब बह रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, राज्य में भूस्खलन और बाढ़ की वजह से 500 से ज्यादा लोग फंस गए हैं। बारिश की वजह से अबतक 574 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

    12:17 (IST)20 Aug 2019
    पूर्वी दिल्ली में निगम बोध घाट पानी में डूबा

    नदी में पानी का स्तर बढ़ने से पूर्वी दिल्ली में स्थित निगम बोध घाट का एक हिस्सा पानी में डूब गया। यमुना नदी पर बने पुराने लोहे के पुल को एहतियाती उपाय के तहत यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है जहां वायु सेना ने नौ लोगों को बचाया है। एक रक्षा विज्ञप्ति में बताया गया है कि सेना और एनडीआरएफ तथा राज्य प्रशासन पंजाब और हरियाणा में बचाव अभियान चला रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में वायु सेना ने हेलीकॉप्टर के जरिए उफान पर चल रही तवी नदी में फंसे चार मछुआरों को बचाया।

    11:16 (IST)20 Aug 2019
    पंजाब-हरियाणा के मौसम का हाल जानिए

    पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है जहां वायु सेना ने नौ लोगों को बचाया है। एक रक्षा विज्ञप्ति में बताया गया है कि सेना और एनडीआरएफ तथा राज्य प्रशासन पंजाब और हरियाणा में बचाव अभियान चला रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में वायु सेना ने हेलीकॉप्टर के जरिए उफान पर चल रही तवी नदी में फंसे चार मछुआरों को बचाया।

    10:41 (IST)20 Aug 2019
    दिल्ली भी बाढ़ के खतरे में... प्रशासन ने तैनात की 30 नौका

    राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के बाद निचले इलाकों में रहने वाले 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक, नदी 205.36 मीटर पर बह रही है और खतरे का निशान 205.33 मीटर है। अधिकारी ने बताया कि हरियाणा ने सोमवार की शाम को छह बजे 1.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है जिससे नदी में जलस्तर और बढ़ने का अंदेशा है। यमुना नदी दिल्ली के छह जिलों से गुजरती है जहां के निचल इलाकों में बाढ़ आ सकती है। प्रशासन ने दुर्घटनावश डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए 30 नौकाओं को तैनात किया है।

    09:39 (IST)20 Aug 2019
    कैलाश मानसरोवर यात्रा रोकी

    पारंपरिक लिपुलेख मार्ग से जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा रास्ते में भूस्खलन की वजह से रोकनी पड़ी है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी वीके जोगडांडे ने बताया कि सुरक्षा कारणों से 56 तीर्थ यात्रियों वाले 17वें जत्थे को आधार शिविर वापस बुला लिया गया है। उत्तराखंड में अधिकतर नदियां उफान पर हैं। गंगा नदी हरिद्वार में खतरे के निशान को पार कर गई है और ऋषिकेश में खतरे के निशान के करीब बह रही है। उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सोमवार को मौसम साफ होने के बाद बचाव अभियान को गति दी गई तो शाम में मकुदी से दो शव मिले। उन्होंने बताया कि पांच लोग अब भी लापता हैं।

    09:02 (IST)20 Aug 2019
    आने वाले 24 घंटों में कैसा होगा देश का मौसम, यहां जानिए

    08:37 (IST)20 Aug 2019
    पंजाब-हरियाणा में स्थिति गंभीर

    पंजाब और हरियाणा के इलाकों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। पंजाब सरकार ने बाढ़ की मौजूदा स्थिति को राज्य की प्राकृतिक आपदा घोषित किया है। राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों में तात्कालिक राहत और पुनर्वास के लिए 100 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।