Weather forecast Today, Monsoon and Temperature today : मौसम विभाग के अनुसार, 26 जून तक हल्की बारिश, उमस और कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी होती रहेगी। जिससे गर्मी में राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेशभर में 24 जून से मौसम में परिवर्तन का पूर्वानुमान था। खरीफ की सभी तरह की फसलों के लिए भी यह बारिश बेहद लाभदायक होगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। वाराणसी, बहराइच, सुल्तानपुर में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस हफ्ते बारिश की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेस, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। 

मानसून ने इस बार धीमी शुरुआत की थी और एक सप्ताह की देरी से केरल में दस्तक दी थी। लेकिन अब लगता है कि मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। आलम ये है कि पिछले चार दिनों के दौरान मानसून ने देश के 10 राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। सोमवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश हुई। वहीं दिल्ली के उत्तरी पूर्वी इलाके और नोएडा के कुछ इलाको में भी बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

Live Blog

21:23 (IST)24 Jun 2019
पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में रविवार को मानसून दस्तक दे चुका है।  मानसून ने वाराणसी, बहराइच, सुल्तानपुर में लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई है।

20:39 (IST)24 Jun 2019
कल यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को  बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान, कोंकण-गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के इलाकों मेें बारिश हो सकती है।

19:24 (IST)24 Jun 2019
सोमवार को उत्तर प्रदेश के इन हिस्सों में बारिश

सोमवार को भी कई जगह बारिश होने की संभावना है। सोमवार को प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री, गोरखपुर का 30 डिग्री, झांसी का 30 डिग्री, बहराइच 27, फिरोजाबाद का 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो समान्य से 4.2 डिग्री कम रहा।

18:55 (IST)24 Jun 2019
अधिकतम तापमान और न्यूतम तापमान

रविवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

18:17 (IST)24 Jun 2019
इन जगहों पर बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 24 जून  को  केरल, उत्तराखंड, गुजरात, कोंकण-गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक तटीय इलाके में बारिश के आसार हैं।

17:44 (IST)24 Jun 2019
सुबह रही उमस

राष्ट्रीय राजधानी नी दिल्ली  में सोमवार सुबह उमस का असर रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

17:24 (IST)24 Jun 2019
अगले दो दिनों तक मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम खुशनुमा बना रहेगा। हालांकि कुछ जगहों पर उमस भी बढ़ सकती है, लेकिन बादल और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। 

15:50 (IST)24 Jun 2019
दिनभर छाए रहे बादल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाने की वजह से गर्मी का प्रकोप कम है. हालांकि उसम से लोग अभी भी परेशान हैं

14:48 (IST)24 Jun 2019
मानसून ने पकड़ी रफ्तार

मानसून के रफ्तार पकड़ने के पीछे मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि निम्न दाब क्षेत्र की वजह से ऐसा हुआ है। इसी वजह से मानसून ने बीते चार दिनों में करीब 700 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। 

13:50 (IST)24 Jun 2019
उत्तर पूर्वी दिल्ली में बारिश

दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से में सोमवार को हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली है। नोएडा के भी कुछ इलाकों में बारिश हुई है। 

12:56 (IST)24 Jun 2019
दिल्ली में आसमान में छाए रहेंगे बादल

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह उमस का असर रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश और धूल भरी हवा चलने के साथ-साथ गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

12:18 (IST)24 Jun 2019
चार दिनों दो राज्यों में पहुंचा मानसून

बीते 12 वर्षों में मानसून के सबसे धीमी गति के आने के बाद इसने लगभग 10 राज्य को कवर किया है। हालांकि 19 जून के बाद से चार दिनों के भीतर यह दो अन्य राज्यों को कवर करने जा रहा है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, 'बंगाल की खाड़ी से धकेलने के कारण मानसून की असामान्य स्थिति पैदा हो गई है, जबकि वाराणसी तक पहुंचने के लिए इसे अभी भी मुंबई का रुख करना पड़ रहा है, जो आम तौर पर 10 जून तक आ जाता है।

11:24 (IST)24 Jun 2019
गुजरात में मानसून के संकेत

गुजरात के अहमदाबाद और बड़ौदा में तेज बारिश के बाद प्रदेश में अगले कुछ समय में बारिश के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के मतुाबिक राज्य में कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटों में छिटपुट बारिश हुई है। दरअसल उत्तर-पूर्वी अरब सागर के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा गुजरात के तटीय भागों से केरल के तटीय भागों तक एक ट्रफ रेखा भी फैली हुई है। राज्य के आस-पास इस समय बने इन मौसमी सिस्टमों के कारण, कुछ स्थानों में बारिश होने के आसार हैं। इसी के साथ राज्य में मॉनसून के आगमन की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।

10:38 (IST)24 Jun 2019
यहां कम हुई बारिश

महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र सहित चार उपसंभागों में ‘बेहद कम’ बारिश हुई है। इन क्षेत्रों के जलाशयों में भंडारण बिलकुल निचले स्तर पर पहुंचने के कारण यहां सूखे जैसी स्थिति है। पूर्वी मध्य प्रदेश उपसंभाग में भी ‘बेहद कम’ वर्षा दर्ज हुई है।

10:07 (IST)24 Jun 2019
चार संभागों में बंटा है मौसम विभाग

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चार संभाग हैं.... पूर्व एवं उत्तर पूर्व, दक्षिणी प्रायद्वीप, मध्य भारत और उत्तर पश्चिम भारत। पूर्व एवं उत्तर पूर्व संभाग में पूर्वोत्तर के राज्य, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल आते हैं। इन सभी क्षेत्रों में कम बारिश हुई है। मध्य भारत के 10 उपसंभागों में से सिर्फ ओडिशा में सामान्य बारिश हुई है।

09:38 (IST)24 Jun 2019
जून से सितंबर तक होती है बारिश

देश में बारिश का मौसम एक जून से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलता है, लेकिन 22 जून तक मानसून में औसतन 39 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है। देश में मौसम विभाग के 36 उपसंभागों में से 25 प्रतिशत ने ‘कम’ वर्षा दर्ज की है जबकि छह उपसंभागों में ’‘बेहद कम बारिश’ दर्ज की गई है। ओडिशा और लक्षद्वीप संभागों में ‘सामान्य’ वर्षा दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर और पूर्वी राजस्थान में ‘ज्यादा’ बारिश दर्ज की गई है जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ‘बहुत ज्यादा बारिश’ दर्ज की गई है।

09:18 (IST)24 Jun 2019
कछुए की गति से आगे बढ़ रहा मानसून

मानसून कछुए की गति से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के डेटा के अनुसार इस साल मौसम विभाग के 84 प्रतिशत उपसंभागों में बेहद कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश के 91 बड़े जलाशयों में से 80 प्रतिशत में पानी सामान्य से कम है। यहां तक कि 11 जलाशयों में पानी का भंडारण शून्य प्रतिशत है जो देश में पानी की भीषण कमी को दिखाता है।

08:45 (IST)24 Jun 2019
मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक

अगले 48 घंटे में पूर्वी मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिक जी डी मिश्रा ने बताया, ‘बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण मानसून की रफ्तार में बढ़ोतरी हुई है। मॉनूसन के अगले 48 घंटे में छत्तीसगढ़ की ओर से पूर्वी मध्यप्रदेश में दस्तक देने की संभावना है।’ उन्होंने कहा कि यह प्रदेश में सबसे पहले मंडला एवं जबलपुर में आएगा। इसके बाद राज्य के अन्य भागों में इसके प्रवेश करने की उम्मीद है।

08:22 (IST)24 Jun 2019
राजस्थान में भी मौसम खुशनुमा

राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी जयपुर में रविवार दोपहर बाद अनेक इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर व सिरोही जिलों में अनेक जगह सात सेंटीमीटर तक बारिश हुई। बाड़मेर के गडरा रोड में दो सेंटीमीटर बारिश दर्ज गई। विभाग के अनुसार राज्य में अगले सोमवार को एक दो स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चले और बादल छाए रहने का अनुमान है।

07:59 (IST)24 Jun 2019
रविवार दिल्ली में था गर्म दिन

रविवार को दिल्ली में गर्म दिन रहा। तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। शहर में आर्द्रता का स्तर 41 से 77 फीसदी के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।