असम विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जारी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए असम दौरे पर हैं। बुधवार को तेजपुर में प्रियंका गांधी को एक चुनावी सभा को संबोधित करना था। प्रियंका गांधी रैली में निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पायी, जिसके बाद उन्होंने दौड़ लगाते हुए मंच तक का सफर तय किया। प्रियंका के साथ चल रहे उनके बॉडीगार्ड को भी दौड़ लगानी पड़ी।
कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी वीडियों में देखा जा सकता है कि प्रियंका गांधी किस तरह से भीड़ के बीच में मंच तक पहुंचने के लिए दौड़ लगा रही हैं। प्रियंका गांधी ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी है। उनके साथ चल रहे उनके बॉडीगार्ड भी दौड़ रहे हैं। यह वीडियो तेजपुर का बताया जा रहा है। मंच की तरफ दौड़ती हुई प्रियंका गांधी का वहां के लोगोें ने जोरदार स्वागत किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के समर्थन में जमकर नारे लगाएं।
#WATCH | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra was seen running towards the stage as she got late for the party rally in Tezpur, Assam.
(Video credit — office of Priyanka Gandhi Vadra) pic.twitter.com/oxp7eXuZTM
— ANI (@ANI) March 2, 2021
महिलाओं को साधने का प्रयास: सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो हर महीने गृहणियों को 2000 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही सभी परिवारों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी।
चाय बागान मजूदूरों से मिलीं थी प्रियंका गांधी: मंगलवार को प्रियंकां गांधी ने महिला चाय बागान मजदूरों से मुलाकात की थी। प्रियंका गांधी टोकरी लेकर मजदूरों की तरह चाय की पत्तियां तोड़ती हुई नजर आई थी। गौरतलब है कि असम में चाय बगान के मजदूरों का मुद्दा काफी अहम माना जाता है।
बताते चलें कि असम में तीन चरणों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। शुरुआती चरण में उन सीटों पर चुनाव होने हैं जहां बीजेपी की पकड़ मजबूत है। असम में 27 मार्च को पहले चरण, एक अप्रैल को दूसरे चरण और 6 अप्रैल को तीसरे चरण की वोटिंग होगी।न्यूज चैनल एबीपी और सर्वे एजेंसी सी-वोटर के ओपिनियन पोल में असम में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है।
