UIDAI द्वारा Aadhar Card जारी किया जाता है। इसका उपयोग बैंक से लेकर हर जरुरी काम के लिए किया जाता है। पहचान पत्र और पता के लिए दस्तावेजों की जरुरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल भारत का नागरिकों द्वारा किया जाता है। कोविड- 19 के दौरान यूआईडीएआई ने लोगों को आधार में अपडेट करने के लिए कई सुविधाएं ऑनलाइन दे रखी थी।
जिसके माध्यम से लोग सेवा केंद्र जाए बिना ही यह काम आसानी से कर लेते थे। वहीं ये सेवाएं अब भी ऑनलान मौजूद है। अगर आप भी आधार कार्ड में परिवर्तन करना चाहते हैं तो ऑनलाइन माध्यम से अपना नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता और भाषा अपडेट कर सकते हैं।
वहीं आधार सेवा केंद्र जाकर आप कई चीजें अपडेट करा सकते हैं। इसमें परिवार के मुखिया/अभिभावक के विवरण या बायोमेट्रिक अपडेट, मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने जैसे अन्य अपडेट शामिल है। लोगों की सुविधा के लिए UIDAI उन्हें संस्था आधार सेवा केंद्र में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने की अनुमति देता है ताकि उन्हें लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े। यहां बताया गया है कि आप यूआईडीएआई द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे बुक कर सकते हैं।
ऐसे बुक कराएं अपॉइंटमेंट
- सबसे पहले आपको आधार की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा।
- यहां पर आपको ‘माई आधार’ का विकल्प दिखाई देगा। इसपर क्लिक करें।
- इसके बाद Book an Appointment वाला विकल्प पर जाएं।
- यहां शहर और स्थान भरकर अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आगे बढ़ें।
- अब अपना मोबाइल संख्या दर्ज करें। फिर कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके के बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
- ओटीपी सबमिट करें करते ही नया पेज खुलेगा।
- अपना आधार विवरण भरना होगा।
- इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरना होगा।
- अपनी पसंदीदा तिथि और समय का चयन करें।
- अपॉइंटमेंट बुक हो जाने के बाद अपॉइंटमेंट नंबर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: NPS vs PPF कौन सी स्कीम आपके रिटायरमेंट के लिए होगी अच्छी, जानिए
इस तरीके से अगर आप आधार सेवा केंद्र जाकर अपडेट कराते हैं तो आपके लिए यह काम आसान भी होगा और साथ ही आपके समय का भी बचत होगा। इसके साथ ही आपको लाइन में लगने जैसी समस्या से समाधान मिल सकता है। हालाकि अगर आप आधार सेवा केंद्र नहीं जाना चाहते हैं तो ऑनलान सुधार के लिए आपके पास मोबाइल नंबर होना चाहिए।