मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव कस्बे में सुन्नी और वहाबी मुस्लिमों के बीच झगड़े के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों को मस्जिद से गिरफ्तार किया गया। स्थानीय सुन्नी मुस्लिमों ने इस्लाम की वहाबियों की अति रूढि़वादी परिभाषा का विरोध किया। इसी बात पर झगड़ा हुआ। वहाबी लोग दिल्ली और भोपाल से आए हुए थे। जब वे संख्या में कम हो गए तो उन्होंने मस्जिद के अंदर से पथराव किया। इससे कई लोग घायल हो गए।
नौगांव थाना इंचार्ज मृगेंद्र तिपाठी ने बताया कि नौ लोगों को धारा 294, 323 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी वहाबी यहां पर मस्जिद में आए थे लेकिन उस समय कोई झगड़ा नहीं हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शायद सुन्नी लोगों को डर था कि वहाबी मस्जिद पर कब्जा कर लेंगे इसके चलते झगड़ा हुआ हो। मस्जिद में भारत विरोधी नारे लगाए जाने की खबरों का त्रिपाठी और सब डिवीजनल पुलिस ऑफिसर उमेश सिंह तोमर ने खंडन किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई नारा नहीं लगा। इससे पहले स्थानीय मीडिया ने खबर दी थी कि मस्जिद में भारत विरोधी नारेबाजी हुई थी। इसके बाद हिंदुओं और मुसलमानों ने एकजुट होकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।