Vishwas Nagar (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार (8 फरवरी) को आए। विश्वास नगर सीट से भाजपा के विधायक ओम प्रकाश शर्मा ने एक बार फिर जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी ने दीपक सिंगला और कांग्रेस की ओर से राजीव चौधरी को हार का सामना करना पड़ा। 5 फरवरी को हुई वोटिंग में ओम प्रकाश शर्मा को 71,672 वोट मिले। दीपक सिंगला को 46,955 वोट मिले। कांग्रेस के राजीव चौधरी को 3,576 वोट मिले। ओम प्रकाश शर्मा इस सीट से जीत का चौका लगाया। वह इससे पहले 2020, 2015 और 2012 में भी जीते थे।
Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here
ओम प्रकाश शर्मा लगातार आगे रहे
चुनाव आयोग अनुसार विश्वास नगर से भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा ने 24717 मतों से जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी के दीपक सिंगला और कांग्रेस की ओर से राजीव चौधरी लगातार पीछे रहे। 16 में 15 राउंड की काउंटिंग के बाद ओम प्रकाश शर्मा 24949 मतों से आगे थे। 7 राउंड की काउंटिंग के ओम प्रकाश शर्मा 8444 मतों से आगे थे। 4 राउंड की काउंटिंग के बाद ओम प्रकाश शर्मा सिर्फ 587 मतों से दीपक सिंगला से आगे चल रहे थे।
साल 2025 विश्वास नगर विधानसभा चुनाव परिणाम
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
बीजेपी | ओम प्रकाश शर्मा | 71,672 | जीते |
आप | दीपक सिंगला | 46,955 | हारे |
कांग्रेस | राजीव चौधरी | 3,576 | हारे |
साल 2020 विश्वास नगर विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में ओपी शर्मा को यहां से जीत मिली थी। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार के रूप में आप के दीपक सिंगला को 16 हजार से भी अधिक वोटों से हराया था। उस समय ओपी शर्मा को 65,830 वोट मिले थे। जबकि दीपक सिंगला को 49,373 वोट मिले। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार गुरचरण सिंह राजू को 7,881 वोट मिले।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
बीजेपी | ओम प्रकाश शर्मा | 65,830 | जीते |
आप | दीपक सिंगला | 49,373 | हारे |
कांग्रेस | गुरचरण सिंह राजू | 7,881 | हारे |
साल 2015 विश्वास नगर विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में ओपी शर्मा एक मात्र ऐसे विधायक रहे जिन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी। उनके साथ प्रदेश के बड़े-बड़े नेता उस चुनाव में धराशायी हो गए। उस चुनाव में बीजेपी के ओपी शर्मा ने आप के अतुल गुप्ता को 10 हजार से अधिक वोटों से हराया था। ओपी शर्मा को 58,124 वोट मिले। जबकि अतुल गुप्ता को 47,966 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक नसीब सिंह को 20,634 मत प्राप्त हुए।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट | जीते / हारे |
बीजेपी | ओपी शर्मा | 58,124 | जीते |
आप | अतुल गुप्ता | 47,966 | हारे |
कांग्रेस | नसीब सिंह | 20,634 | हारे |