महाराष्ट्र के उस व्यक्ति की हर ओर तारीफ हो रही है जिसने अपनी नई कार पर देवी लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में दो साल की अपनी बेटी के पैरों की छाप लगाई है। सोशल मीडिया के यूजरों समेत राज्य के मंत्री अशोक चव्हाण ने भी व्यक्ति की प्रशंसा की है। कोल्हापुर के रहने वाले नागेश पाटिल ने नयी कार खरीदने के बाद उसकी ‘पूजा’ की और अपनी दो साल की बेटी के पैरों को ‘कुमकुम’ में डुबोकर उसके पैरों की छाप कार के बोनट पर लगाई।

 पूर्व मुख्यमंत्री ने पाटिल से मिलने की इच्छा जताई: पाटिल पुणे में एक निजी कंपनी में चालक के रूप में काम करते हैं। उनकी दो बेटियां हैं। उन्होंने बाद में ट्विटर पर इसका वीडियो पोस्ट किया। यह वीडियो जल्द ही वायरल हो गया और अनेक सोशल मीडिया यूजरों ने पाटिल के इस व्यवहार की तारीफ की। चव्हाण ने भी वीडियो पर संज्ञान लेते हुए बुधवार (8 जनवरी ) को पाटिल से फोन पर बात की और कहा कि उनके इस व्यवहार ने ‘‘उनके दिल को छू लिया है।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने पाटिल और उनकी बेटी से मिलने की इच्छा भी जताई।

Hindi News Today, 9 January 2020 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 “मैं इस डैडी से मिलना पसंद करूंगा”: मंत्री ने ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि यह विडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद मेरा दिल भर आया। उस पिता के लिए मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं है जो एक लड़की के स्पर्श के साथ अपनी नई कार की पूजा कर रहा है। दो बेटियों के पिता होने के नाते मुझे पता है कि बेटियां क्या होती है। निश्चित रूप से मैं इस पिता से मिलना पसंद करूंगा।

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे है तारीफ: बता  दें कि इस सोशल मीडिया पर इस वीडियो खुब शेयर किया जा रहा है। साथ ही इस पर कमेंट कर लोग इसकी ,खुब तारीफ कर रहे है। अशोक चव्हाण के कमेंट बॉक्स में एक यूजर लिखा है कि आपकी बेटियों को बहुत बधाई की आपके जैसे उनके पिता है।