भारत और अमेरिका के फौजियों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों देश के सन्यकर्मी नाचते नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों देश के सेना के जवान ‘बदलूराम का बदन जमीन के नीचे रहता है।’ गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि यह गाना भारतीय सेना के असम रेजिमेंट का मार्चिंग सॉन्ग है। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में भारत और अमेरिका के सैनिक एक साथ तालियां बजाते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका के संयुक्त बेस लेविस, मैककॉर्ड में युद्धभ्यास के दौरान एक साथ तालियां बजाते हुए नाचते हुए नजर आ रहे हैं।
क्या है गाना: दरअसल यह गाना असम रेजिमेंट के ही एक सैनिक पर आधारित है। बदलू राम दूसरे विश्व युद्ध के दौरान असम रेजिमेंट के हिस्सा थे। 1944 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान कोहिमा की लड़ाई में बदलू राम शहीद हो गए थे। बदलू राम के पीछे की दिलचस्प कहानी ये है कि उनकी शहादत के बाद उनके क्वार्टर मास्टर उनका नाम हटाना भूल गया था और इसकी जानकारी सेना को देना भूल गया था जिसके बाद उनके नाम से राशन आता था।
#WATCH Indian and American soldiers sing and dance on the Assam Regiment’s marching song ‘Badluram ka badan zameen ke neeche hai’ during Exercise ‘Yudhabhyas’ being carried out at Joint Base Lewis, McChord in the United States of America pic.twitter.com/6vTuVFHZMd
— ANI (@ANI) September 15, 2019
विश्व युद्ध के दौरान जापान की सेना ने भारत की राशन सप्लाई बंद कर दी थी। ऐसे में बदलू राम के नाम पर अतिरिक्त राशन से भारतीय सेना के लोगों को मदद हो पाई थी। यह गाना असम रेजिमेंट पिछले 70 साल से गा रही है।गौरतलब है कि 5 से 18 सितंबर के बीच चलने वाले इस युद्धाभ्यास में भारतीय सैनिक अमेरिका के नए हथियारों पर हाथ आजमा रहे हैं।ये साझा युद्धाभ्यास का 15वां सत्र है।
