Vande Bharat Express Sleeper Train: लंबी दूरी की यात्रा ट्रेन से कम समय में पूरा करने का लोगों का सपना जल्द पूरा होने वाला है, क्योंकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि केरल सहित भारत के सभी राज्यों को वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के जरिए एक तरफ लोगों को तेज रफ्तार वाली होगी।

दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निरीक्षण कर रहे थे। ये वही ट्रेन है, जो कि हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन को इस तरह डिजाइन किया गया है, कि यात्री शाम को सफर शुरू करें और सुबह अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच जाएं।

यह भी पढ़ें- वंदे भारत या शताब्दी, तेजस या गतिमान: किराया बढ़ने के बाद कौन सी ट्रेन अब सबसे सस्ती?

कई राज्यों को मिलेंगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि फिलहाल कई राज्यों में वंदे भारत चेयर कार ट्रेनों का संचालन हो रहा है और अब अगला कदम स्लीपर वर्जन को पूरे देश में विस्तार देना है। इसके लिए रेलवे उत्पादन क्षमता को तेजी से बढ़ा रहा है, जिससे सभी राज्यों को जल्द से जल्द स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें दी जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- इस रूट पर चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कब होगी शुरुआत

इस साल के अंत तक चलेंगी 12 वंदे भारत ट्रेनें

रेल मंत्री ने बताया कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलाई जाएगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द हरी झंडी दिखा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल के अंत तक कुल 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें रेलवे के बेड़े में शामिल करने की योजना है, जिससे लंबी दूरी की यात्राएं और अधिक तेज, सुरक्षित और आरामदायक बन सकें।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियतें

  • ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे
  • 11 एसी 3-टियर, 4 एसी 2-टियर और 1 फर्स्ट एसी कोच
  • लगभग 823 यात्रियों की क्षमता
  • अधिकतम डिजाइन गति 180 किमी प्रति घंटा
  • आधुनिक सुविधाओं से लैस कोच, बेहतर सस्पेंशन और आरामदायक बर्थ
  • कवच सुरक्षा प्रणाली और सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा

यह भी पढ़ें- VIDEO: 180 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, गिलास के ऊपर रखे थे गिलास, फिर भी नहीं छलका एक बूंद पानी