UP Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव की दृष्टि उत्तर प्रदेश देश का सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। कहा जाता है कि जो भी पार्टी या गठबंधन उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम में जो भी पार्टी बाजी मारती है, वही दिल्ली में सरकार बनाने में कामयाब होती है।

UP Lok Sabha Election Exit Poll 2024 LIVE: Watch Here

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में इस बार स्थिति बीते दो लोकसभा चुनावों से अलग थी। यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन किया था जबकि बसपा ने अकेले ही चुनाव लड़ा था। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में रालोद, अपना दल एस, सुभसपा और निषाद पार्टी शामिल थे। यूपी में ये दोनों गठबंधन और बीएसपी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल (Lok Sabha Exit Poll Results for Uttar Pradesh) से जुड़ी जरूरी बातें:

कब जारी होंगे उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल?

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छह चरण हो चुके हैं। सातवें चरण का मतदान एक जून को होगा। इसी चरण में पीएम नरेंद्र मोदी की वाराणसी लोकसभा सीट पर भी वोट डाले जाएंगे। सातवें चरण की वोटिंग सुबह सात बजे शुरू होगी और शाम छह बजे खत्म होगी। इसके करीब आधे घंटे बाद से विभिन्न चैनल और रिसर्च ग्रुप अपने-अपने एग्जिट पोल जारी करने शुरू कर देंगे।

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल भी एक जून को शाम साढ़े छह बजे के बाद जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान होते हैं, लोकसभा चुनाव परिणाम (Lok Sabha Chunav Results) चुनाव आयोग द्वारा चार जून मंगलवार को घोषित किया जाएंगा।

2019 में एग्जिट पोल ने उत्तर प्रदेश में क्या अनुमान जताया था?

Uttar Pradesh Lok Sabha Elections Exit Poll Result: साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में तकरीबन सभी एजेंसियों ने यूपी में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 58 से 62 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। लोकसभा चुनाव परिणाम जब घोषित हुए थे एनडीए यूपी में 62 लोकसभा सीटें जीतने में सफल रही। इससे पांच साल पहले जब 2014 लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित हुए थे तब बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए ने 71 सीटें जीती थीं। 2019 लोकसभा चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल्स में यूपीए और महागठबंधन को लेकर एक और पंद्रह सीटों का अनुमान जताया गया था, वह भी सही साबित हुआ।

ये हैं यूपी के महत्वपूर्ण प्रत्याशी (Uttar Pradesh Elections 2024 Key Candidates)

लोकसभा चुनाव 2024 में कई दिग्गज यूपी की लोकसभा सीटों से किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी (वाराणसी लोकसभा), राजनाथ सिंह (लखनऊ लोकसभा), राहुल गांधी (रायबरेली लोकसभा), स्मृति ईरानी (अमेठी लोकसभा), अखिलेश यादव (कन्नौज लोकसभा) और डिंपल यादव (मैनपुरी लोकसभा) का नाम शामिल है।