UP Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024 (यूपी लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल परिणाम 2024): उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों का एग्जिट पोल आज शाम को घोषित कर दिया है। रिपब्लक के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में उत्तर प्रदेश में एनडीए को 69 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं, इंडिया अलायंस को 11 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। उत्तर प्रदेश में साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी (एनडीए गठबंधन) को 64 सीटें नसीब हुई थीं जबकि सपा-बसपा गठबंधन को 15 सीटें मिलीं थीं जबकि कांग्रेस पार्टी महज एक हासिल कर पाई थी।
Lok Sabha Chunav Exit Poll LIVE: Check Here | Exit Poll Lok Sabha Result LIVE
इस बार सपा ने कांग्रेस पार्टी से गठबंधन किया है जबकि बसपा यूपी की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ रहे नेताओं में राजनाथ सिंह, अखिलेश यादव, डिंपल यादव, इमरान मसूद, महेश शर्मा, करण भूषण सिंह, पंकज चौधरी, रमेश अवस्थी, साक्षी महाराज, अनु टंडन, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, अनुप्रिया पटेल, महेंद्र पांडेय, नीरज शेखर की सीटों पर सभी की नजर रहेगी।
Rajasthan Exit Poll Result | Haryana Exit Poll Result
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024 LIVE: यूपी एग्जिट पोल की पूरी जानकारी यहां मिलेगी
UP Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: उत्तर प्रदेश में एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 64 से 67 सीटें मिल रही हैं। एडी, आरएलडी और एसबीएसपी को 3 से 5 सीटे मिलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, एसपी और टीएमसी को 7 से 9 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। कांग्रेस को 1 से 3 और बीएसपी को 0 से 3 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं।
UP Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: सर्वे एजेंसी चाणक्या ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 61 से 75 के बीच सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन को 6 से 18 सीटें मिल सकती है।
UP Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 62-68 सीटें जीत सकती है, समाजवादी पार्टी को 10-16 सीटें मिल सकती हैं, कांग्रेस को 1-3 सीटें, राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) को 2 सीटें, अपना दल को 2 सीटें मिलने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं। यह किसी भी राजनीतिक दल के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य है जो लोकसभा चुनाव में बढ़त लेना चाहता है। 2024 में, यूपी की सभी 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों में मतदान हुआ था। आम चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
UP Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: उत्तर प्रदेश के पड़ोसी बिहार से माई एक्सिस का एग्जिट पोल आ गया है। इसमें वहां इंडिया गठबंधन को 7-9 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। बीते चुनाव में यहां इंडिया गठबंधन को केवल एक सीट मिली थी।
UP Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: इंडिया न्यूज डी डायनामिक्स ने भी उत्तर प्रदेश के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए हैं। इसमें एनडीए को 69 सीटें और इंडिया अलायंस को 11 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं।
UP Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: एबीपी सी वोटर ने जारी किए गए अपने एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए अलायंस को 149 से 179 सीटें दी हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन को करीब 94 से 115 सीटें दी हैं। वहीं, अन्य को 1-7 सीटें दिखाई हैं।
UP Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: रिपब्लिक के एग्जिट पोल के आंकड़ों में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से एनडीए की सरकार को बढ़त मिल रही है। एनडीए को 69 से 74 सीटें मिलती हुईं दिख रही हैं।
UP Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: मैटराइज ने एनडीए को 353 से 368 सीटें दे रही है। वहीं, एनडीए को 118-133 सीटें मिल रहीं हैं और अन्य को 43-48 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं।
UP Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। रिपब्लिक के दिए गए एग्जिट पोल के आंकड़े के मुताबिक एक बार फिर से एनडीए सरकार बन रही है। एनडीए को 359 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं, इंडिया अलायंस को 154 सीटें दिखी हैं और अन्य को 30 सीटें मिल रही हैं।
UP Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर से लखनऊ से चुनावी मैदान में है। यहां से 2014 और 2019 दोनों चुनावों में भारी बहुमत से जीते थे। इस सीट से लंबे समय तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सांसद चुने जाते थे।
उत्तर प्रदेश की वीआईपी सीटों में लखनऊ की लोकसभा सीट शामिल है। यहां से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह मैदान में हैं। इसी तरह वाराणसी (नरेंद्र मोदी), अमेठी (स्मृति ईरानी), मैनपुरी (डिंपल यादव), कन्नौज (अखिलेश यादव), रायबरेली (राहुल गांधी), आजमगढ़ (दिनेश लाल निरहुआ), गोरखपुर (रवि किशन) वीआईपी सीटों में शामिल हैं।
कन्नौज लोकसभा सीट पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। यहां से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव खुद मैदान में हैं। माना जाता है कि यह सपा के लिए सबसे सुरक्षित सीट है लेकिन 2019 में यहां बीजेपी के उम्मीदवार सुब्रत पाठक को जीत मिली थी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने के एग्जिट पोल आने से पहले कहा कि इंडिया अलायंस इस बार 295 सीटें जीतने जा रहा है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि हम एग्जिट पोल में भी हिस्सा लेंगे।
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी एक सबसे हॉट लोकसभा सीट है। यहां से सपा चीफ अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल चुनावी दंगल में उतरी हैं। यह सीट सपा का गढ़ मानी जाती है।
उत्तर प्रदेश में दो सबसे अहम सीटें हैं अमेठी और रायबरेली। ये दोनों सीटें लंबे समय से कांग्रेस पार्टी का गढ़ रही हैं। लेकिन, बीते 2019 के चुनाव में अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव हार गए थे।
UP Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: इस बार लोकसभा चुनाव में 2019 से बहुत अलग तस्वीर दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देने के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा है। बताया जा रहा है कि इस बार दोनों ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को कड़ी टक्कर दी है।
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024 LIVE: मथुरा लोकसभा सीट पर हेमा मालिनी हैट्रिक जमा पाएंगी या नहीं, इसका अनुमान आज शाम को एग्जिट पोल में पता चलेगा। हेमा मालिनी मथुरा लोकसभा सीट से बीते दो चुनाव जीत चुकी हैं।
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Exit Polls Result 2024 LIVE: बीजेपी के महेश शर्मा गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यह उनका तीसरा लोकसभा चुनाव है। वो पिछले दो लोकसभा चुनाव जीते थे।
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Exit Polls Result 2024 LIVE: उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट पर इस बार बीजेपी ने रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर पिछली बार बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल ने बीएसपी के हाजी मोहम्मद याकूब को करीबी मुकाबले में 4,729 वोटों से हराया था।
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Exit Polls Result 2024 LIVE : साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बसपा ने बिजनौर और नगीना लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार उसे यहां कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। नगीना में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर भी चुनाव लड़ रहा है।
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Exit Polls Result 2024 LIVE: उत्तर प्रदेश की संभल, मुरादाबाद और रामपुर लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में सपा को जीत हासिल हुई थी। संभल में शफीकुर्रहमान बर्क, रामपुर में आजम खान और मुरादाबाद में एसटी हसन ने जीत हासिल की थी।
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Exit Polls Result 2024 LIVE: उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव सीट पर 2019 में बीजेपी के संजीव बालियान को बेहद करीबी मुकाबले में 6526 वोटों से जीत मिली थी। उनका मुकाबला रालोद के अजित सिंह से था। चौधरी अजित सिंह को 5,67,254 (सपा-बसपा समर्थित) वोट मिले थे जबकि संजीव बालियान को 5,73,780 वोट हासिल हुए।
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Exit Polls Result 2024 LIVE: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 में बीजेपी को यूपी वेस्ट की कैराना लोकसभा सीट पर जीत हासिल हुई थी। कैराना में बीजेपी के प्रदीप चौधरी को 5,66,961 वोट हासिल हुए थे। उन्होंने सपा की बेगम तबस्सुम को 92,160 वोटों से हराया था। इस सीट पर सपा प्रत्याशी को 4,74,801 वोट मिले थे।
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Exit Polls Result 2024 LIVE: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 में बीजेपी को यूपी वेस्ट की सहारनपुर लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर बसपा के हाजी फजलुर्रहमान ने बीजेपी के राघव लखनपाल को करीबी मुकाबले में 22,417 वोटों से हराया था। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी (सपा गठबंधन के साथ) को 5,14,139 वोट मिले जबकि बीजेपी के राघव लखनपाल को 4,91,722 मत प्राप्त हुए।
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Exit Polls Result 2024 LIVE: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 जब घोषित हुए तो बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने 62 और उसकी सहयोगी अपना दल ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। तब सपा-बसपा गठबंधन को 15 सीटों जबकि कांग्रेस को एक सीट नसीब हुई थी।
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024 LIVE: उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों का एग्जिट पोल शाम साढ़े छह बजे के बाद आएगा। विभिन्न न्यूज चैनल और रिसर्च एजेंसियां शाम को सातवें चरण का मतदान संपन्न होने के बाद आधे घंटे बाद से अपने-अपने एग्जिट पोल जारी करेंगे।
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024, Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Exit Poll Results 2024: विभिन्न न्यूज चैनल और रिसर्च एजेंसियां शाम को उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों का एग्जिट पोल जारी करेंगी।