उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में डीएम बदल दिए गए हैं। अयोध्या की जिम्मेदारी चंद्र विजय सिंह सौंप दी गई है। इसी तरह योगी सरकार ने इंद्रमणि त्रिपाठी को औरैया का डीएम बनाया है, वही बद्रीनाथ सिंह को सोनभद्र की जिम्मेदारी मिली है। इसी तरह देवरिया की नई डीएम दिव्या मित्तल को बनाया गया है, वही नीतीश कुमार एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम बनाए गए हैं।

कई बड़े तबादले हुए हैं

बड़ी बात यह है कि आज शनिवार को ही यूपी में 10 वरिष्ठ अधिकारियों का भी तबादला किया गया था। इस लिस्ट में अभिषेक को बिजनौर का एसपी बनाया गया, इसी तरह नीरज कुमार को जादौन का एसपी बनाया गया, इराज राजा को गाजीपुर का एसपी, रामसेवक गौतम को शामली का एसपी नियुक्त किया गया। इसी कड़ी में जालौन को भी दुर्गेश कुमार के रूप में नया एसपी मिला और कानपुर नए डीसीपी के रूप में राजेश कुमार सिंह मिले। वैसे वाराणसी, लखनऊ के भी डीसीपी बदल दिए गए।

क्यों जरूरी होते हैं ऐसे ट्रांसफर?

अब जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी राज्य में डीएम, एसपी का बदलना मायने रखता है। वैसे तो यह एक सामान्य घटना मानी जाती है, लेकिन वर्तमान स्थिति में उत्तर प्रदेश के कई जिलों से ऐसी खबरें आ चुकी हैं कि उन्हें जान डीएम-एसपी का बदलना मायने रखता है।

इस लिस्ट में अयोध्या का जिक्र करना भी जरूरी हो जाता है जहां पर जमीन पर समीकरण बदल गए हैं। बीजेपी की चुनावी हार के बाद से ही यह सीट चर्चा में बनी हुई है।