Union Minister Pralhad Joshi: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के भाई गोपाल जोशी को महिला से दो करोड़ रुपए ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें पूर्व JD (S) विधायक देववंद फूल सिंह चव्हाण की पत्नी सुनीता चव्हाण की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया। सुनीता की दर्ज कराई एफआईआर में प्रहलाद जोशी की बहन विजयलक्ष्मी और बेटे अजय जोशी का भी नाम है।
सुनीता के मुताबिक, उन्होंने साल 2023 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था, जिसमें हार का सामना करना पड़ा था। उनका आरोप है कि गोपाल ने लोकसभा चुनाव का टिकट दिलाने की बात कहकर उनसे 25 लाख रुपए लिए थे,लेकिन टिकट नहीं मिला। सुनीता ने पुलिस को बताया है कि पैसे वापस मांगने पर गोपाल ने कहा कि 200 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट मिलने वाला है। उसके नाम पर 1 करोड़ 75 लाख रुपए और ले लिए। लेकिन अब रुपए नहीं लौटा रहे हैं।
झारखंड चुनाव के लिए BJP ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, 66 उम्मीदवारों की जारी कर दी लिस्ट
क्या है पूरा मामला
जेडीएस के पूर्व विधायक देवानंद की पत्नी सुनीता चव्हाण ने बेंगलुरु के बसवेश्वर नगर पुलिस थाने में गोपाल जोशी और अन्य दो लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि हाल में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान गोपाल जोशी ने उनसे 2 करोड़ रुपए लिए थे और कहा था कि वो उनके पति को चुनाव में टिकट देंगे, लेकिन टिकट नहीं दिया, जब वो उनसे पैसे वापस मांगने गई तो उसका अपमान भी किया था। पुलिस ने धोखाधड़ी और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
सुनीता चव्हाण नाम की महिला ने लोकसभा चुनाव में टिकट में हेराफेरी के आरोप में कर्नाटक के हुबली के बसवेश्वर नगर थाने में गोपाल जोशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला के मुताबिक गोपाल जोशी ने उससे कहा था कि मेरे भाई का केंद्र सरकार में अच्छा पद है। बता दें, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आधिकारिक तौर पर कानूनी प्रक्रिया के जरिए खुद को अपने भाई से तकरीबन दो दशक पहले अलग कर लिया था।