Delhi Elections: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धोखेबाज हैं, जिसने अन्ना हजारे को धोखा दिया। दिल्ली के लोगों को धोखा दिया, जिसने शराब घोटाला, शिक्षा घोटाला और स्वास्थ्य घोटाला किया हो वो बिहार, यूपी और पूर्वांचल के लोगों के सबंध में इस तरह का बयान देता है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा कि पांच सौ का टिकट कटा कर आता है और पांच लाख का इलाज कराता है, इसे दिल्ली से भगाओ। केजरीवाल जिस थाली में खाते हैं, उसी थाली मे छेद करते हैं। इनका ये पुराना रिकॉर्ड है।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि केजरीवाल जिस बिहार यूपी और पूर्वांचल के लोगों को फर्जी वोटर कह रहे हैं, इन्हीं फर्जी वोटरों ने इन्हें मुख्यमंत्री बनाया है। केजरीवाल खुद फर्जी हैं। मंत्री ने आगे कहा कि केजरीवाल ने फर्जी कहकर बिहार यूपी और पूर्वांचल के लोगों को न सिर्फ गाली देने का काम किया है बल्कि धोखा देने का भी काम किया है।
अरविंद केजरीवाल के जब तक यमुना को साफ नहीं करेंगे तबतक वोट मांगने नहीं आएंगे के बयान पर भी गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अपना वादा निभाते नहीं है और दूसरों को गाली दे रहे हैं। साथ ही गिरिराज ने चेतावनी देते हुए कहा कि केजरीवाल ने बिहार, यूपी और पूर्वांचल के लोगों के स्वाभिमान पर जो चोट पहुंचाईहै, उसका बदला बिहार यूपी और पूर्वांचल ही लेगा।
केजरीवाल ने क्या कहा था?
9 जनवरी गुरुवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में फर्जी वोटर के मुद्दे पर चुनाव आयुक्त से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि नई दिल्ली में पिछले दिनों 13 लाख मतदाताओं ने आवेदन किया है। 15 दिसंबर 2024 से 8 जनवरी 2025 तक में इतने वोटर कहां से आ गए।
यह भी पढ़ें-