संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संबोधन के दौरान कश्मीर के मुद्दे को उठाते हुए भारत पर निशाना साधा। इमरान खान के इस संबोधन का जवाब भारतीय सचिव विदिशा मैत्रा ने करारा जवाब दिया और हर प्वाइंट पर इमरान खान की संबोधन की बखिया उधेड़ दी। राइट टू रिप्लाई के तहत जवाब देने वाली आईएफएस अधिकारी विदिशा मैत्रा ने इमरान खान को करारा जवाब दिया। इमरान को दिए गए जवाब के बाद से विदिशा के बारे में जानने को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग विदिशा की काफी तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं विदिशा मैत्रा…

विदिशा मैत्रा संयुक्त राष्ट्र में भारत की सचिव हैं। इसके अलावा वह यूएन मिशन में भारत के नए अधिकारियों में से एक हैं। मैत्रा ने साल 2008 में सिविल सेवा परीक्षा पास की थी और 2009 में भारतीय विदेश सेवा अधिकारी बनीं। सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने देश में 39वां स्थान हासिल किया था। मैत्रा शुरू से ही मेधावी रही हैं, मसलन उन्हें 2009 में ट्रेनिंग के दौरान बेस्ट ट्रेनिंग ऑफिसर का पुरस्कार मिला था। मैत्रा के पास शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन की जिम्मेदारी है इसके अलावा वह  सिक्युरिटी काउंसिल (पड़ोस/क्षेत्रीय) से जुड़े मामलों को देखती हैं।

मैत्रा ने इमरान खान को कई मोर्चे पर करार जवाब दिया। मैत्रा ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर निशाना साधा। मैत्रा ने कहा कि यह एक ऐसा देश जहां 1947 से अल्पसंख्यक समुदाय का लगातार कम होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  1947 में अल्पसंख्यकों की संख्या 23%  जो अब घटकर 3% हो गई है। आज पाकिस्तान में ईसाई, सिख, अहमदिया, हिंदू, शिया, पश्तून, सिंधी और बलूचियों को  ईशनिंदा और तमाम ऐसे आरोपों में फंसाया जा रहा है और उनका जबरन धर्मांतरण किया जा रहा है।

इमरान खान नियाजी: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को जवाब में मैत्रा ने इमरान खान को इमरान खान नियाजी कहा जिसके बाद ट्विटर पर इमरान खान खान का यह नाम काफी तेजी से वायरल होने लगा। 1971 के समय जंग में पाकिस्तान के जनरल नियाजी ने भारत के सामने हथियार डाले थे। मैत्रा का यह संबोधन भारत की उस जीत और पाकिस्तानी जनरल के सरेंडर की याद दिलाता है। दरअसल,पाकिस्तान में नियाजी पख्तून हैं, जो अफगानिस्तान और पाकिस्तान के सटे हुए हिस्सों में रहते हैं। जबकि आमिर अब्दुल्ला नियाजी और इमरान खान नियाजी दोनों लाहौर में पैदा हुए, लेकिन उनके नाम के साथ नियाजी लगाते हैं।