Trilokpuri (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार (8 फरवरी) को आए। त्रिलोकपुरी में कांटे की टक्कर देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को 392 मतों से हराया। भाजपा ने यहां से रविकांत उज्जैन को मैदान में उतारा था। आप ने इस चुनाव में यहां से अंजना परचा को मैदान में उतारा। जबकि कांग्रेस ने अमरदीप को प्रत्याशी बनाया।
Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here
चुनाव आयोग के अनुसार 12 राउंड के बाद त्रिलोकपुरी से भाजपा के रविकांत ने 392 मतों से आम आदमी पार्टी की अंजना परचा को हरा दिया। भाजपा के रविकांत को 58217 वोट हासिल किए। आम आदमी पार्टी की अंजना परचा को 57825 वोट हासिल किए। कांग्रेस के अमरदीप को 6147 वोट मिले।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीत / हार |
आप | अंजना परचा | 57825 | हार |
बीजेपी | रविकांत | 58217 | जीत |
कांग्रेस | अमरदीप | 6147 | हार |
आम आदमी पार्टी के पास थी सीट
त्रिलोकपुरी से आम आदमी पार्टी के रोहित कुमार महरौलिया विधायक थे। वो साल 2020 में चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इससे पहले यहां हुए 7 चुनावों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने 3-3 बार जीत दर्ज की थी। जबकि बीजेपी ने एक बार जीत दर्ज की थी।
2020 त्रिलोकपुरी विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आप के रोहित महरौलिया को 69,947 वोट मिले थे जबकि बीजेपी की किरण वैद्य को 57,461 वोट मिले। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार विजय कुमार को 3,262 वोट मिले।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीत / हार |
आप | रोहित महरौलिया | 69,947 | जीत |
बीजेपी | किरण वैद्य | 57,461 | हार |
कांग्रेस | विजय कुमार | 3,262 | हार |
2015 त्रिलोकपुरी विधानसभा चुनाव परिणाम
2015 में चुनाव के दौरान त्रिलोकपुरी से आप उम्मीदवार राजू धिंगान को 2013 के बाद दूसरी बार जीत मिली। उनको 74,907 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी की ओर से किरण वैद्य को 45,153 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के ब्रह्म पाल को 4,149 वोट मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीत / हार |
आप | राजू धिंगान | 74,907 | जीत |
बीजेपी | किरण वैद्य | 45,153 | हार |
कांग्रेस | ब्रह्म पाल | 4,149 | हार |