Tri Nagar (Delhi) Election/Chunav Result 2025: त्रि नगर विधानसभा सीट भी काफी हॉट सीट मानी जाती है। पिछले विधान सभा पर आप भारी मतों के साथ विजयी हुई थी। लेकिन इस बार अलग ही रंग इस सीट पर देखने को मिला। वोटों की गिनती होने के साथ पहले स्थान में बीजेपी नेता तिलक राम गुप्ता बने हुए थे और आप की प्रीति तोमर के साथ कांटे की टक्कर हो रही थी। अंत में 14 राउंड की गिनती होने के बाद बीजेपी नेता तिलक राम गुप्ता भारी मतों के साथ विजयी हुए। बता दें कि इस सीट पर लोगों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। अब सभी की निगाहें चुनावी नतीजों पर टिकी हुई हैं। इस बार आम आदमी पार्टी ने प्रीति तोमर को ही अपना कैंडिडेट घोषित किया था। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने मुकाबले को दिलचस्प बनाते हुए तिलक राम गुप्ता पर दांव खेला था। कांग्रेस पार्टी ने सतेंद्र शर्मा को चुनावी दंगल में उतारा था।

Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here

पार्टीप्रत्याशीवोट
आपप्रीति तोमर43083
बीजेपीतिलक राम गुप्ता58836
कांग्रेससतेंद्र शर्मा6867

ECI Delhi Election Result LIVE Updates | यहां पढ़िए दिल्ली चुनाव से जुड़ी आज की ताजा खबरें

त्रि नगर विधानसभा सीट पर साल 2020 में क्या रहे नतीजे?

2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त जनादेश मिला। आप को 70 में से कुल 62 सीटों पर जीत मिली। त्रि नगर विधानसभा सीट पर गौर करें तो यहां से आम आदमी पार्टी की ओर से प्रीति तोमर को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी तिलक राम गुप्ता को टिकट दिया था। कांग्रेस पार्टी की तरफ से कमल कांत शर्मा चुनावी दंगल में थे। इन सभी को पीछे छोड़ प्रीति तोमर ने बाजी मारी। प्रीति तोमर को 58504 वोट मिले, जबकि तिलक राम गुप्ता को 47794 वोट मिले। वहीं कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कमल कांत शर्मा को 4075 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था।

पार्टीउम्मीदवारवोट
आपप्रीति तोमर58504
बीजेपीतिलक राम गुप्ता47794
कांग्रेसकमल कांत शर्मा4075

2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे

इस चुनाव में त्रि नगर विधानसभा सीट पर दूसरी बार आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच में कांटे की टक्कर देखने को मिली। आप ने जितेंद्र सिंह तोमर को मैदान में उतारा तो उनके विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने नंद किशोर गर्ग को टिकट दिया था। कांग्रेस पार्टी ने अनिल भारद्वाज को मैदान में उतारा था। जिंतेंद्र सिंह तोमर को 63012 वोट मिले थे। वहीं नंद किशोर गर्ग को 40701 वोट हासिल हुए। साथ ही कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को 7939 वोट प्राप्त हुए।