खबरों के लिहाज से मंगलवार यानी 9 दिसंबर 2025 का दिन काफी खास रहा। लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा हुई। राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा तो वहीं उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे को बड़ा झटका लगा है और FIR दर्ज हुई है। इसके अलावा कोर्ट ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी किया है। पढ़िए दिन की पांच बड़ी खबरें
राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा
संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और लोकसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR पर चर्चा हुई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने SIR पर बोलते हुए मोदी सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने शुरुआत में ही आरएसएस पर निशाना साधा और कहा कि देश की सभी संस्थाओं पर आरएसएस ने कब्जा कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
इंडिगो पर सख्त मोदी सरकार
मोदी सरकार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मंगलवार को इंडिगो को अपनी उड़ानें 10 परसेंट कम करने का ऑर्डर दिया। इस फ़ैसले के बारे में मिनिस्ट्री ऑफ़ सिविल एविएशन (MoCA) ने इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स के साथ मीटिंग में बताया। पढ़ें पूरी खबर
सोनिया गांधी और दिल्ली पुलिस को नोटिस
दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उस याचिका पर जारी किया गया है जिसमें मजिस्ट्रेट अदालत के फैसले को चुनौती दी गई है, जिसमें भारतीय नागरिक बनने से तीन साल पहले उनका नाम मतदाता सूची में कथित रूप से शामिल करने के लिए उनके खिलाफ FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया गया था। पढ़ें डिटेल्ड खबर
अनिल अंबानी के बेटे के खिलाफ FIR
सीबीआई ने ‘यूनियन बैंक ऑफ इंडिया’ के साथ 228.06 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में कारोबारी अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर मं रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड का नाम भी है। इस कथित धोखाधड़ी से सार्वजनिक बैंक को करीब 228 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पढ़ें पूरी खबर
भारत ने अफ्रीका को हराया
भारत ने साउथ अफ्रीका को पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में मंगलवार को 101 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बनाए। 176 रनों के लक्ष्य के जवाब में साउथ अफ्रीका की पारी 12.3 ओवर में 74 रन पर सिमट गई। पढ़ें पूरी खबर
