अयोध्या में बुधवार (5 अगस्त 2020) को राम मंदिर निर्माण से पहले भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर का शिलान्यास किया। इस दौरान राम मय माहौल से न्यूज चैनल भी अछूते नहीं रहे। एक टीवी चैनल पर एंकर ने बीजेपी प्रवक्ता के साथ राम भजन भी गाया। जिसके बाद ट्विटर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
वीडियो में एंकर कहती हैं, आप जो नजारा देख रहे हो ये सारे हिंदूओं के लिए सिखों के लिए सभी भारतीयों के लिए बहुत ही बड़ा पल है। सभी इस वक्त कह रहे हैं कि हमारे जिंदगी में राम का कितना साल है। इसके बाद एंकर संबित पात्रा से कहती हैं, डॉक्टर पात्रा राम-राम जय श्री राम और जब ये दुनिया भी छोड़कर जाते हैं तो हम राम नाम सत्य कहते हैं। हर क्षण में राम हैं। अगर हम स्कूलों में भी पढ़े हैं तो राम भजन हमेशा हमारे साथ रहा है। इसके बाद वह पूछती हैं आपका पसंदीदा राम भजन कौन सा रहा है जिसके साथ आप पले बढ़े। मेरे स्कूल का भजन था , श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्। नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।
#MandirBhumiPujan | Festive spirit grips Ram Janmabhoomi.
Listen in: Navika Kumar & @SambitSwaraj together sing the bhajan ‘Shri Ramachandra Kripalu’. pic.twitter.com/hmcrFPE1Sg
— TIMES NOW (@TimesNow) August 5, 2020
इसके बाद उन्होंने संबित पात्रा से कहा कि क्या आपको यह भजन पता है, आप क्यों ना गाकर सुनाएं। इस संबित पात्रा ने एंकर से कहा कि आप अच्छा गा रही थी क्यों ना आप ही शुरु करें। इसके बाद एंकर ने राम भजन गाना शुरू किया। एक लाइन गाने के बाद उन्होंने संबित पात्रा से गाने के लिए कहा जिसके बाद वह भी गाने लगे।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने टिप्पणियां करने लगे। @MnshaP ने लिखा है, टीवी न्यूज की दुनिया की अनुराधा पौडवाल और नरेंद्र चंचल। @parthpunter ने लिखा है नविका तो पत्रकारिता से अच्छी सिंगिंग कर रही हैं।
@Jitendr69485562 ने लिखा है , मोदीजी की मजमा लगा माहौल बनाने की मदारी वाली विशेषता तो वाकई कमाल की है।
ये अलग बात है जब मजमा खत्म होता है तो किसी की जेब कटी मिलती है,किसी का सामान ,चेन, घड़ी गायब हो जाती है,कोई अज्ञात कारणों से मर जाता है,किसी की लँगोट तक उतार ली जाती है।अब इस तमाशे में पता नही क्या लुटा।