Modi Minister Sanjay Seth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री को धमकी मिली है। इस बात की जानकारी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने खुद दी है। उन्होंने एक निजी टीवी चैनल से कहा कि अज्ञात गिरोह ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। गिरोह ने कहा कि पैसा दो नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का धमकी भरा मैसेज आया।

संजय सेठ ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार शाम को ही मामले की जानकारी दिल्ली के डीसीपी को दे दी थी। डीसीपी ने उनसे मुलाकात की थी। उसके बाद मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में जिस मोबाइल से मैसेज भेजा गया है, वह रांची के कांके का पाया गया है।

शेख हसीना फिरसे बांग्लादेश की राजनीति में रखेंगी कदम? अवामी लीग हो रही है सक्रिय

इस पूरे मामले पर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने ANI से बातचीत में कहा कि मैंने इस बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है। मैं लगातार जनता से बातचीत कर रहा हूं। पीएम मोदी हमेशा हमें जनता की सेवा के लिए अथक काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुझे कल (जबरन वसूली के संबंध में) संदेश मिला और मैंने झारखंड के DGP को इस बारे में सूचित कर दिया है।

50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे उनके मोबाइल पर यह धमकी भरा मैसेज आया था। इस मैसेज में उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रक्षा राज्य मंत्री ने खुद कहा कि इस संबंध में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से भी शिकायत की गई है। सेठ ने कहा कि पुलिस पूरा सहयोग कर रही है। आपको बता दें, संजय सेठ रांची से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं।

रांची से सांसद चुने गए संजय सेठ

बता दें, 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की राजधानी और राज्य की हाई प्रोफाइल सीट रांची से भाजपा नेता संजय सेठ ने कांग्रेस की यशश्विनी सहाय को 1.20 लाख वोटों से हराकर सीट बरकरार रखी। सेठ ने 2019 में यशश्विनी के पिता सुबोध कांत सहाय को 2.82 लाख वोटों के अंतर से हराकर रांची सीट जीती थी। यशश्विनी ने इस चुनाव में अपनी राजनीति की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें-

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा शाहदरा, मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी की हत्या, AAP ने बीजेपी पर बोला हमला

CM आतिशी से तुलना पर आया अरविंद केजरीवाल का बयान, दिल्ली एलजी विनय सक्सेना को लेकर कही ये बात