Delhi Hailstorm: राजधानी दिल्ली में बुधावर रात को भीषण आंधी-तूफान आया, 80 प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली। इस तूफान की वजह से तीन लोगों की मौत हुई, कई पेड़ उखड़ें और घंटों तक मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित दिखीं। अब इसके अलावा देश के राष्ट्रीय ध्वज को भी इन तेज हवाओं का कहर झेलना पड़ा। अकेले दिल्ली में 200 उन तिरंगों को नुकसान पहुंचा है जो काफी ऊंचाई पर फहराए गए थे।

200 तिरंगों को पहुंचा नुकसान

बताया जा रहा है कि ऐसे 200 तिरंगे सामने आए हैं जिन्हें बुधवार के आंधी-तूफान ने नुकसान पहुंचाया है। इसी नुकसान को देखते हुए अब रेखा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत इन राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा के लिए एक प्राइवेट एजेंसी को हायर किया जाएगा, वो एजेंसी ही अब से 500 उन लोकेशन पर देखरेख करेगी जहां काफी ऊंचाई पर झंडों को फहराया गया है।

सिर्फ 20 मिनट की आंधी

रेखा सरकार का क्या फैसला?

एक अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा है कि हमने गुरुवार सुबह से ही कई जगहों पर क्षतिग्रस्त तिरंगों को बदल दिया है। जमीन पर 10 टीमें तैनात हैं जो सभी तिरंगों की कंडीशन को देख रही हैं। अगले दो दिनों में इस पूरे काम को खत्म किया जाएगा। यह भी जानकारी दी गई है कि PWD डिपार्टमेंंट ने दो साल के लिए एक प्राइवेट एजेंसी को टेंडर देने का फैसला लिया है, इसके लिए 27 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए गए हैं।

केजरीवाल की सरकार लाई थी देशभक्ति बजट

वैसे दिल्ली के कई इलाकों में जो काफी ऊंचाई पर तिरंगे दिखाई देते हैं, ये काम पिछली आम आदमी पार्टी सरकार ने किया था। देशभक्ति बजट के तहत राष्ट्रवाद की अलख जागाने के लिए इन तिरंगों को लगाया गया था। अब इन तिरंगों की देखरेख करना ही सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के पलवल, औरंगाबाद, होडल – उत्तर प्रदेश के जट्टारी, खैर, अलीगढ़, नंदगांव, इगलास, बरसाना, राया, हाथरस और मथुरा में ओवावृष्टि के साथ तेज आंधी के आसार हैं। इसके अलावा अमरोहा, रामपुर, संभल, बिलारी, मीलक, चंदौसी, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहजोई, बरेली, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, डिबाई, नरोरा, गभाना, सहसवान, अतरौली जैसे इलाकों में 40 से 70 प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, तेज बारिश का अनुमान भी लगाया गया है।

ये भी पढ़ें- इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग