नई द‍िल्‍ली हवाई अड्डे पर उतरने से ठीक पहले व‍िस्‍तारा एयरलाइंस का एक व‍िमान जोर से ह‍िलने लगा। मंगलवार 14 मार्च को चेन्‍नई से द‍िल्‍ली आ रही यूके 836 फ्लाइट इंद‍िरा गांधी हवाई अड्डे पर लैंड‍ कर रहा था। व‍िमान ग्राउंड से कुछ ही मीटर की दूरी पर था क‍ि अचानक तेजी से ह‍िलने लगा। फिर व‍िमान ऊपर की ओर उड़ने लगा। यात्र‍ियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने पायलट दल से इसकी वजह जानने की कोशिश की। लेकिन चालक दल के सदस्‍यों ने मुस्‍कुरा कर चुप्‍पी साध ली। उनका कहना था कि छोटा मोटा ईश्यू है। ठीक करने की कोशिश की जा रही है।

यात्रियों ने जब क्रू मेंबर्स से बात करने की कोशिश की तो उन्हें बताया गया कि कुछ समस्या आ रही हैं लैंडिंग में। कोई बड़ी समस्या नहीं है। 10 मिनट बाद फिर से विमान को उतारा जाएगा। कुछ देर बाद विस्तारा की फ्लाइट इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड कर गई। विस्तारा ने सारे मामले पर चुप्पी साध ली है। शेड्यूल के मुताबिक फ्लाइट को 1.55 मिनट पर लैंड करना था लेकिन ये 2.40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर सकी।

व‍िमान 3 घंटे 13 म‍िनट का सफर तय करके 45 म‍िनट की देरी से किया लैंड

एक यात्री ने ट्वीट कर जब यह बात बताई तो व‍िस्‍तारा ने उन्‍हें जवाब द‍िया क‍ि वो पता लगा रहे हैं और संबंधित अध‍िकार‍ियों तक इसकी जानकारी पहुंचाएंगे। यूके 836 फ्लाइट चेन्‍नई से द‍िन में 11.27 बजे रवाना हुई और 2.40 बजे द‍िल्‍ली पहुंची। व‍िमान 3 घंटे 13 म‍िनट का सफर तय करके 45 म‍िनट की देरी से इंद‍िरा गांधी हवाई अड्डे के टर्म‍िनल 3 पर उतरा था।

विस्तारा ने साधी घटना पर चुप्पी, जारी कर दी एडवाइजरी

व‍िस्‍तारा की ओर से यूके 836 फ्लाइट से जुड़ी क‍िसी घटना के बारे में आध‍िकार‍िक रूप से कुछ नहीं बताया गया है। उसके आध‍िकार‍िक ट्व‍िटर हैंडल पर यात्र‍ियों के ल‍िए एक एडवाइजरी जरूर दी गई है क‍ि यात्री एयरपोर्ट पहुंचने के ल‍िए थोड़ा वक्‍त लेकर चलें क्‍योंक‍ि कंस्‍ट्रक्‍शन के काम के चलते उस रास्‍ते पर गाड़‍ियों की रफ्तार धीमी रह रही है।