Thane Maharashtra Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: ठाणे सीट पर भाजपा के संजय केलकर (SANJAY MUKUND KELKAR) ने दूसरी बार प्रचंड जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने सबसे निकटतम प्रतिद्वंदी शिवसेना (यूबीटी) के राजन बाबूराव विचारे को 58253 वोटों के अंतर से हराया है। मालूम हो कि संजय केलकर साल 2019 में भी इसी सीट से जीते थे।
ठाणे विधानसभा सीट पर भाजपा ने दर्ज की जीत
वहीं, चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, केलकर को 120373 और राजन बाबूराव विचारे को 62120 वोट मिले हैं। इस सीट पर मनसे के अविनाश जाधव तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि, पीछले चुनाव में भी अविनाश जाधव को हार का सामना करना पड़ा था। अगर वोट प्रतिशत की बात की जाए तो संजय केलकर को 51.85 प्रतिशत और राजन बाबूराव विचारे को 26.76 प्रतिशत वोट मिले हैं।
संजय केलकर 74 हजार वोटों से आगे
भाजपा के संजय केलकर ठाणे विधानसभा सीट पर 18वें राउंड की काउंटिंग के बाद भी आगे चल रहे हैं। उन्हें 74243 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर शिवसेना (यूबीटी) के राजन बाबूराव विचारे हैं, जिन्हें अब तक कुल 38592 वोट मिले हैं। मालूम हो कि इस सीट पर अभी 12 राउंड की काउंटिंग बाकी है।
ठाणे सीट पर भाजपा के संजय केलकर आगे
ठाणे सीट पर सातवें राउंड की काउंटिंग जारी है। इस सीट पर भाजपा के संजय केलकर आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 30695 वोट मिले हैं, जबकि इस सीट पर शिवसेना (यूबीटी) के राजन बाबूराव विचारे 13228 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
ठाणे सीट पर भाजपा की बड़ी बढ़त
ठाणे विधानसभा सीट पर भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 10:30 बजे तक भाजपा के संजय केलकर को करीब 15 हजार वोट मिले हैं। वहीं, इस सीट पर शिवसेना (यूबीटी) के राजन बाबूराव विचारे को 4959 वोट मिले हैं।
ठाणे विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू
ठाणे विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संजय केलकर (SANJAY MUKUND KELKAR) आगे चल रहे हैं। उन्हें 9:45 बजे तक 4336 वोट मिले हैं।
ठाणे विधानसभा सीट से किस-किसके बीच टक्कर
भाजपा ने ठाणे शहर से संजय केलकर को तीसरी बार मौका दिया। उनके सामने मनसे के अविनाश जाधव ने दूसरी बार चुनाव लड़ा, जबकि उद्धव सेना ने राजन बाबूराव विचारे को मैदान में उतारा है।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
Thane Election/Chunav Result 2024: ठाणे विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम
पार्टी | प्रत्याशी | जीत | वोट/प्रतिशत |
बीजेपी | संजय केलकर | 120373/ 51.85 | |
मनसे | अविनाश जाधव | 42592/18.35 | |
यूबीटी | राजन बाबूराव विचारे | 62120/ 26.76 |
Thane Election/Chunav Result 2019: ठाणे विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम
पार्टी | प्रत्याशी | वोट प्रतिशत |
बीजेपी | संजय केलकर | 92298 51.78% |
मनसे | अविनाश जाधव | 72874 40.88% |
नोटा | नोटा | 5547 3.11% |
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 की बात करें तो ठाणे विधानसभा सीट से संजय केलकर ने जीत हासिल की थी, जबकि मनसे के अविनाश जाधव ने दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं लोगों ने नोटा पर भी बटन दबाया था, जिसके चलते तीसरे स्थान पर नोटा पर वोट पड़े थे।
2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के संजय मुकुंद केलकर ने (70,884 वोट मिले जीते) जीत हासिल की थी। जबकि एसएचएस के रवीन्द्र सदानंद फाटक को 58,296 वोट मिले थे।
ठाणे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह ठाणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बनाने वाली छह विधानसभा सीटों में से एक है। ठाणे मुंबई के पास है। यह मुंबई का पड़ोसी शहर है। यह साल्सेट द्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। ठाणे शहर भारत में 15वां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। इस शहर की औसत साक्षरता दर 91.36 प्रतिशत है, जहां पुरुष और महिला साक्षरता क्रमशः 94.19 और 88.14 प्रतिशत थी।