तमिलनाडु के कांचीपुरम एरिया में एक धार्मिक पोस्टर को लेकर विवाद छिड़ गया है। एक धार्मिक आयोजन के दौरान पोस्टर लगा था, जिसपर पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा की तस्वीर लगी थी। कांचीपुरम एरिया में आदी उत्सव का आयोजन चल रहा था। इस दौरान तमिलनाडु के मंदिरों में देवी अम्मान (पार्वती) की पूजा की जाती है। इसी को लेकर आयोजनकर्ताओं ने पोस्टर लगवाए थे।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कुरुविमलाई में नागथम्मन और सेलियाम्मन मंदिरों में उत्सव मनाने के लिए सजावट के तौर पर होर्डिंग और लाइटें लगाई गई थीं। इस दौरान एक होर्डिंग में पार्वती देवी के साथ मिया खलीफा की तस्वीर भी लगी थी। इसे देखकर लोग चौंक गए। होर्डिंग पर आधार कार्ड जैसे फॉर्मेट में आयोजनकर्ताओं ने अपनी तस्वीरें भी लगाई थीं। पोस्टर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने इसे तुरंत हटा दिया।
टला बड़ा हादसा
साउथ इंडिया में आदि पेरुक्कु को मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच तमिलनाडु के थिरुपुर में आदि पेरुक्कु उत्सव के दौरान एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। बता दें कि 5 दिन पहले उत्सव के दौरान एक 50 फीट ऊंचा विशालकाय झूला अचानक से खराब होकर झुक गया था, जिससे लोग घबरा गए। इसके बाद पुलिस ने फंसे लोगों को बचाया।
तमिलनाडु में जहरीली शराब का सेवन, अच्छे कानून व्यवस्था वाले राज्य में अवैध काम से गई लोगों की जान
आदि पेरुक्कु मनाने के लिए थिरुपुर के पसिलिकुदाई में सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में आए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे थे। इस दौरान झूले पर सबकी नजर थी। बता दें कि श्रद्धालु भगवान मुरुगन की पूजा के लिए कावड़ी लेकर और अपने शरीर में वेल चुभाकर आदि पेरुक्का मनाते हैं।