Delhi New CM Atishi: दिल्ली में अब आतिशी सीएम होंगी। मंगलवार को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी को अगला मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया। वह राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी सरकार का नेतृत्व करने के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरीं और उन्हें मनीष सिसोदिया का भी समर्थन हासिल था। आइए जानतें हैं कि दिल्ली की नई सीएम कहां से पढ़ी हैं और उनके परिवार में कौन-कौन है और उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत कैसे हुई।
कहां से पढ़ीं हैं आतिशी
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आतिशी दिल्ली विश्विद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और तृप्ता वाही की बेटी हैं। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री ने दिल्ली के स्प्रिंगडेल्स स्कूल से पढ़ाई की थी। आतिशी ने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री हासिल की। आप नेता आतिशी को एक स्कॉलरशिप भी मिली थी। आतिशी ने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में बच्चों को पढ़ाया। कुछ टाइम के बाद में वह भोपाल में गईं और एनजीओ के साथ में जुड़कर काम करने लगीं।
आम आदमी पार्टी से कब जुड़ी
अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के आम आदमी पार्टी में जुड़ने की बात करें तो वह इससे साल 2013 में जुड़ गईं थीं। वह अन्ना आंदोलन के समय से ही संगठन में काफी सक्रिय नजर आईं थीं।
आखिर क्यों फूट-फूटकर रोईं थीं दिल्ली की होने वाली CM आतिशी, जानें पूरा वाकया
आतिशी ने साल 2015 से लेकर 2018 तक दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सलाहकार बनकर काम किया था। आप ने दावा किया कि जब वह सिसोदिया की सलाहकार थी तो उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को सुधारने और प्राइवेट स्कूलों की बेहिसाब फीस बढ़ोतरी को रोकने के लिए सख्त नियम बनाने में काफी अहम भूमिका निभाई थी।
दिल्ली की नई सीएम आतिशी को साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उनको पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया था। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के नेता गौतम गंभीर से था। यहां पर वह साढ़े चार लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हार गईं।
2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आतिशी को दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी विधानसभा से टिकट दिया गया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के धर्मबीर सिंह को करीब 11,000 वोटों से करारी मात दी थी। बावजूद इसके किसी भी महिला को कैबिनेट में जगह नहीं दी गई। लेकिन समय के साथ-साथ सब कुछ बदलता हुआ चला गया।
दिल्ली कैबिनेट मंत्री
जब दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन कानूनी उलझनों में उलझे हुए थे तो उसके बाद आतिशी को मार्च 2023 में दिल्ली कैबिनेट में नियुक्त किया गया और उन्होंने शिक्षा, लोक निर्माण विभाग (PWD), बिजली और पर्यटन मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा आतिशी के पास में ऊर्जा, राजस्व, वित्त और विजिलेंस जैसे विभाग भी हैं।
कौन हैं आतिशी के पति
आतिशी के पति (Atishi Husband) प्रवीण सिंह है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में दिए गए हफलनामे में आतिशी ने अपने पति को सामाजिक कार्यकर्ता बताया था। लेकिन प्रवीण सिंह लाइमलाइट से काफी दूर ही रहते हैं। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह एक रिसर्चर और एजुकेटर हैं। आतिशी के पति प्रवीण सिंह ने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। इसके अलावा वह आईआईएम अहमदाबाद से भी पढ़ें हैं। पढ़ें पूरी खबर…