स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कुणाल आए दिन अपने ट्वीट और पोस्ट्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। रविवार को कुणाल ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए एक ट्वीट किया। कुणाल ने लिखा “अगर एमएलए खरीदने पे बीजेपी को जीएसटी भर्ना पड़ता तो आज भारत सोने की चिड़िया होता।”
कुणाल के इस ट्वीट को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी शेयर किया है। दिग्विजय सिंह ने लिखा “आपने ठीक कहा कुनाल। यदि विधायकों की ख़रीद डिजिटल होती जैसा मोदी जी ने नोटबंदी के समय चाहा था तो मोदी सरकार को GST की आय में कमी नहीं होती। लेने वाले और देने वालों पर GST की दर मोदी जी को १००% कर देना चाहिए। आगे से मोदीजी इसका पूरा ख़्याल रखें!! और विशेष कर वित्त मंत्री जी!!”
इसपर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिय दे रहे हैं। एक ने लिखा “यदि कांग्रेस घोटालों पर सर्विस टैक्स लगती तो आज भारत के पास बहुत पैसा होता।” एक ने लिखा “चचा 90% विधायक कांग्रेस के ही क्यों बिकते हैं ? ना बिके इसका एक उपाय है तुम लोग टिकट बेचना बंद कर दो वो बिकना बंद कर देंगे जो 5 करोड़ में टिकट खरीदेगा वो आगे मुनाफे में बेचेगा ही।” एक अन्य यूजर ने लिखा “कैसा कार्यकर्ता है आप के पार्टी का की हमेशा बिकने के लिए तैयार रहता है । शर्म आनी चाहिए आपको आपके कार्यकर्ताओं के कुकृत्या पर।”
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की इंदिरा गांधी से तुलना करते हुए दिग्विजय ने एक ट्वीट किया था। जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लिया था। दिग्विजय ने प्रियंका की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा “प्रियंका जी में इंदिरा जी की झलक दिखाई देती है। इंदिरा जी को सादर नमन व श्रद्धांजलि।”
दिग्विजय के इस ट्वीट को कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। कुछ लोगों ने राजवंश से आने वाले दिग्विजय को ‘क्षत्रिय धर्म’ का पालन करने की सलाह भी दी। कई ने लिखा कि सिर्फ नाक मिलती है, बाकी चेहरा अलग है। कुछ ने दिग्विजय को प्रियंका के दादा फीरोज गांधी की याद भी दिलाई।