नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के खिलाफ विपक्ष से लेकर छात्र तक सभी सरकार का विरोध कर रहे हैं। देश के कई हिस्सों में इसे लेकर हिंसक प्रदर्शन भी हुए हैं। सरकार इसे विपक्ष की चाल बता रही है और कह रही है कि कांग्रेस युवाओं को गुमराह कर रही है। कांग्रेस के विरोध पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक तंज कसा है। अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्च में रहने वाले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर निशाना साधा है। विज ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा खुद इटली से आकर यहां की नागरिकता ले सकती हैं लेकिन परेशान हिन्दुओं-सिखों पर इन्हें दर्द हो रहा है।

हरियाणा के गृह मंत्री ने कहा, ‘सोनिया गांधी इटली से यहां आई थीं और उन्होंने नागरिकता ली थी, लेकिन ये लोग पाकिस्तान में सताए गए हमारे हिंदू और सिख भाइयों को मिल रही नागरिकता का विरोध कर रहे हैं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान भी उनके समूह का हिस्सा हैं। ये सब एक ही भाषा बोलते हैं।’

अनिल विज ने कहा कि देश को जलाने के लिए सोनिया गांधी और ममता बनर्जी जैसे नेताओं ने यूनियन बना रखी है। इमरान खान भी कुछ यूनियन में शामिल हैं। इस यूनियन का काम देश के लोगों को आपस में लड़वाना है।

वहीं इस कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन और अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश के युवा इस सरकार के सामने मैदान में डटे रहेंगे।

[bc_video video_id=”6118229011001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

उन्होंने ट्वीट किया, “क्रोनोलोजी समझिए आप। पहले वो आपसे दो करोड़ नौकरियों का वादा करेंगे, फिर वो सरकार बनाएंगे, फिर वो आपके विश्वविद्यालयों को बर्बाद करेंगे, फिर वो देश का संविधान बर्बाद करेंगे, फिर आप प्रदर्शन करेंगे, फिर वो आपको फूल बोलेंगे।”

प्रियंका ने कहा कि इसके बावजूद यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस संशोधित नागरिकता कानून को ‘असंवैधानिक’ करार दे रही है। इसे और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर वह सरकार पर लगातार हमले बोल रही है।