केरल के एर्नाकुलम में एक महिला ने बीस किलो के अजगर को हाथ से पकड़कर बचा लिया। इलाके के एक आवासीय परिसर के लॉन में कहीं से वह आ गया था। इसको देखकर लोग डर गए। इसी दौरान वहां पहुंची विद्या राजू नाम की साठ वर्षीय महिला ने दो तीन लोगों के साथ मिलकर उसको हाथ से पकड़कर सुरक्षित बचा लिया। इस घटना का वीडियो ट्वीटर समेत सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग चौंक गए। लोगों ने उनकी हिम्मत की जमकर तारीफ की।

महिला के साथ तीन अन्य लोग भी हैं : विद्या राजू भारतीय नौसेना के अधिकारी की पत्नी है और वे एरनाकुलम में तरंगिनी अपार्टमेंट में रहती हैं। वे सांप और अन्य जीवों को पकड़ने में माहिर मानी जाती हैं। एक मिनट 36 सेकेंड की वीडियो क्लिप ट्विटर पर हरिंदर एस सिक्का ने शेयर की थी। इस वीडियो में विद्या के साथ एक लड़की और नौसेना के तीन अधिकारी भी दिख रहे हैं। वीडियो में विद्या अजगर से बात करते दिख रही हैं। वह अजगर को बच्चा कह रही है।

Hindi News Today, LIVE Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

महिला की हिम्मत को लोगों ने सराहा: अजगर का वजन 20 किलो है। ट्वीटर पर एक यूजर ने लिखा कि वो अजगर को प्यार से सहला रही हैं ताकि उसे कोई नुकसान न होने पाए। वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया है ऐसी दयालु महिला को मेरा सलाम और सम्मान। इनके इस काम के लिए मेरे पास शब्द नहीं। आम तौर पर जलीय जानवरों से लोगों को डर लगता है। लेकिन बीस किलो के अजगर को हाथ से पकड़कर विद्या राजू ने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया।

हाल ही में वाराणसी के एक घर में निकल आया था अजगर : हाल ही में वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा चौराहे पर एक अजगर निकल आया था। वह एक घर की बालकनी के  ग्रिल में लिपटा हुआ था। उसको देखकर लोग डर गए। इलाके में हड़कंप मच गया। काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही। बाद में वन विभाग के लोगों को सूचना दी गई। कर्मचारियों ने किसी तरह अजगह को पकड़कर ले गए।