भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने एक X यूजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हरभजन सिंह को संबंधित व्यक्ति ने चैलेंज दिया था कि वह खालिस्तान मुर्दाबाद लिखकर दिखाएं। X यूजर रैंडमसेना नाम से ट्विटर अकाउंट चलता है। उसने हरभजन सिंह को चैलेंज दिया था कि यदि वह देशभक्त हैं तो एक बार खालिस्तान मुर्दाबाद लिखकर दिखा दें।
हरभजन सिंह ने दर्ज कराई शिकायत
हरभजन सिंह ने संबंधित पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और यूजर को मानसिक रूप से बीमार करार दिया। रैंडमसेना नाम से बने अकाउंट से लिखा गया था, “सौ बात की एक बात! अगर हरभजन सिंह सच्चा देशभक्त है तो एक बार खालिस्तान मुर्दाबाद ट्वीट कर दे। मैं उससे माफी मांग लूंगा। लेकिन वह बात को घुमाएगा और खालिस्तान मुर्दाबाद नहीं बोलेगा। जब तक यह ट्वीट हरभजन सिंह ना पढ़े, तब तक इसे रिट्वीट करते रहो।”
हरभजन सिंह ने भी यूजर को तगड़ा जवाब दिया। उन्होंने यूजर की पुरानी पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “तू किस तरफ का है? जो हमारे अयोध्या के हिंदू भाइयों को गलत बोल रहा है। मुझे तेरी दिमागी हालत से ज्यादा तेरे देशद्रोही होने पर शक है।” दरअसल यूज़र ने अयोध्या के हिंदुओं को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
बिहार में थोड़ी देर में होगा कैबिनेट विस्तार, BJP के 7 विधायक लेंगे मंत्रिपद की शपथ
हरभजन सिंह ने यूजर के खिलाफ एफआईआर करवा दी है और उसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ही दी। हालांकि इसके बाद भी यूजर ने हरभजन सिंह पर आरोप लगाया कि वह पाकिस्तान का समर्थन करते हैं और अगर उसे गलत साबित करना चाहते हैं, तो खालिस्तान मुर्दाबाद कहें। वहीं एक्स यूजर की पहचान अभिषेक नाम के रूप में हुई है।
राज्यसभा सांसद हैं हरभजन सिंह
हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद तो हैं ही लेकिन वह कमेंट्री करते हुए भी नजर आते हैं। वर्तमान में चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और इसमें वह कमेंट्री कर रहे हैं। हरभजन सिंह 2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर राज्यसभा सांसद चुने गए थे। कई बार वह आम आदमी पार्टी की रैलियां में भी नजर आते हैं।