Sishamau UP upChunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले गए थे, जिसके नतीजे आज यानी 23 नवंबर को सामने आ रहे हैं। इन 9 सीटों में कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट भी शामिल है। सीट पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी थी। वहीं, दोपहर 12:30 मिनट तक नतीजे भी साफ हो गए।
कौन-कौन था सीसामऊ के चुनावी मैदान में?
बता दें कि बता दें कि विधानसभा चुनाव में इस बार सीसामऊ से 11 प्रत्याशियों का नामांकन दर्ज हुआ था। भाजपा ने इस सीट से सुरेश अवस्थी को उतारा था। वहीं, सपा ने नसीम सोलंकी को टिकट दिया, जबकि बसपा ने वीरेंद्र कुमार पर भरोसा जताया था।
वहीं, सीसामऊ में कुल 20 राउंड में वोटों की गिनती होनी थी, जिनमें लगातार सपा से नसीम सोलंकी आगे चल रही थीं। अब, उन्होंने 8 हजार से ज्यादा वोटों के साथ जीत को अपने नाम कर लिया है।
बता दें कि नसीम सोलंकी ने 20 राउंड की गिनती पूरी होते ही 69,714 वोट के साथ जीत का परचम लहरा दिया है।
यहां देखें सीसामऊ सीट पर कैसे रहे नतीजे-
समय | सपा से नसीम सोलंकी | बीजेपी से सुरेश अवस्थी | बसपा से वीरेंद्र कुमार |
सुबह 9 बजे | 4684- कुल वोट, (2,351 वोटों से आगे) | 2,333- कुल वोट | 43- कुल वोट |
9 बजकर 30 मिनट तक | 6,624- कुल वोट, (496 वोटों से आगे) | 6,128- कुल वोट | 176- कुल वोट |
सुबह 10 बजे तक | 27,442- कुल वोट (14,847 वोटों से आगे) | 12,595- कुल वोट | 536- कुल वोट |
सुबह 10:30 बजे तक | 46,011 – कुल वोट (30,694 वोटों से आगे) | 15,317- कुल वोट | 622- कुल वोट |
सुबह 11 बजे तक | 47,790- कुल वोट (27,469 वोटों से आगे) | 20,321- कुल वोट | 716- कुल वोट |
सुबह 11:30 बजे तक | 56,823- कुल वोट (24,883 वोटों से आगे) | 31,940- कुल वोट | 915- कुल वोट |
दोपहर 12:30 बजे तक | 69,714 कुल वोट (8,564 वोटों से जीत) | 61,150- कुल मत | 1,410 कुल मत |
सीसामऊ विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम
2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के इरफान सोलंकी इस सीट पर विधायक बने थे। इरफान को 79,163 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी के सलिल विश्नोई को महज 66,897 वोट हासिल हुए थे। तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के हाजी सुहैल अहमद को महज 5616 वोटमिले थे। वहीं, बसपा उम्मीदवार रजनीश तिवारी को मात्र 2937 वोट मिले थे। पिछले विधानसभा चुनाव में सीसामऊ सीट पर 664 वोटर्स ने NOTA का बटन दबाया था।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट % |
सपा | इरफान सोलंकी | 50.68 |
बीजेपी | सलिल विश्नोई | 42.83 |
कांग्रेस | हाजी सुहैल अहमद | 3.60 |
सीसामऊ विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम
2017 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर सपा के इरफान सोलंकी ने जीत का परचम लहराया था। इस चुनाव में उन्हें 73,030 वोट मिले थे। वही, दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी के सुरेश अवस्थी को 67,204 वोट मिले थे। बसपा के नन्द लाल 11,941 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
साल 2012 में नए परिसीमन के तहत सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र बना। इसके बाद से यह सीट सपा के पास है। इरफान सोलंकी का इस सीट पर खासा दबदबा रहा है। इस सीट पर आखिरी बार बीजेपी ने 1996 के चुनावों में जीत दर्ज की थी। सीसामऊ विधानसभा सीट पर 45 प्रतिशत मुस्लिम वोटर्स, 30 प्रतिशत एससी-ओबीसी और 25 प्रतिशत सामान्य वोटर्स हैं।