Punjab Politics: कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने पंजाब की राजनीति और कांग्रेस में एक्टिव रहने के सवालों को लेकर बड़ा बयान दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि मैं तो परिवर्तन करने के लिए राजनीति में आया था, कोई धंधा करने नहीं।
पंजाब में कांग्रेस के लिए वक्त-वक्त पर मुसीबत खड़ी करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी से खासा नाराज दिख रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले 30 साल से जितनी भी सरकारें पंजाब में आईं, सभी को माफिया चलाता था, लेकिन मैं आज भी अपने उसूलों पर कायम हूं।
पंजाब में 2022 की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के हाथों बड़ी हार मिली थी। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, कांग्रेस की हार के पीछे एक बड़ी वजह नवजोत सिंह सिद्धू थे। नवजोत सिंह सिद्धू ने पहले अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला था और पार्टी को उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटना पड़ा था। इसके बाद जब चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया तो नवजोत सिंह सिद्धू उनसे भी लगातार भिड़ते रहे और इसका नतीजा यही हुआ कि कांग्रेस पंजाब की सत्ता से बाहर हो गई।
पंजाब में 2027 में फिर से विधानसभा के चुनाव होने और कांग्रेस अपनी खोई हुई सत्ता को फिर से हासिल करना चाहती है लेकिन शायद पार्टी को इस बात का डर जरूर होगा कि सिद्धू उसके लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं
नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को अमृतसर के ज्ञानी टी स्टाल के बाहर नजर आए, जहां उन्होंने कहा कि वो कभी राजनीति को धंधा नहीं समझते। सिद्धू ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब को माफिया की तरह चलाया जा रहा है। उनके अनुसार सरकार के पास राज्य के विकास का कोई विजन नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे राजनीति में व्यापार करने नहीं, बल्कि परिवर्तन के लिए आए थे।
पिछले 30 सालों की सरकारों पर टिप्पणी करते हुए सिद्धू ने कहा कि सभी सरकारें माफिया के नियंत्रण में थीं। उन्होंने अपनी ईमानदारी का जिक्र करते हुए कहा कि 15 साल की राजनीति में उन पर कोई आरोप नहीं लगा।
विमान में सवार यात्रियों के अलावा मारे गए 33 लोगों को भी मुआवजा देगा Tata Group, कितनी राशि मिलेगी?
नवजोत सिंह सिद्धू का यह बयान 2027 के चुनावों से पहले आया है। इससे पहले उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी अपनी बीमारी से ठीक होने के बाद राजनीति में वापसी की बात कही थी। सिद्धू ने राज्य की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पंजाब में कोई नीतिगत बदलाव नहीं किया गया है और सरकार केवल कर्ज लेकर राज्य चला रही हैं।
कपिल शर्मा शो में भी सिद्धू की वापसी
इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू कुछ दिन पहले कपिल शर्मा शो में वापसी के लिए चर्चा में आए थे। द ग्रेट इंडियन कपिल शो में वो छह साल के बाद वापसी कर रहे हैं। वहीं पिछले महीने उन्होंने अपने एक यूट्यूब चैनल को भी लॉन्च किया था।
नवजोत सिंह सिद्धू ने आज साफ तौर पर कहा कि उन्हें पंजाब से इश्क है और राजनीति उनका मिशन है। इश्क के बदले वो कुछ नहीं चाहते लेकिन जो भी पंजाब के लिए बदलाव और पॉलिसी की बात करेगा वो उसके साथ होंगे।
कर्ज लेकर पंजाब चला रही AAP सरकार- सिद्धू
दरअसल, पंजाब में कांग्रेस के लिए वक्त-वक्त पर मुसीबत खड़ी करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी से खासा नाराज दिख रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले 30 साल से जितनी भी सरकारें पंजाब में आईं, सभी को माफिया चलाता था, लेकिन मैं आज भी अपने उसूलों पर कायम हूं।
नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा कि पिछले 15 साल की राजनीति में कोई आरोप मुझ पर है, तो बताइए। मैंने अपना जमीर और किरदार गिरने नहीं दिया। पंजाब में बदलाव के लिए कोई पॉलिसी नहीं लाई गई, न ही प्रोग्राम का ऐलान किया गया। कई साल से कर्ज लेकर सरकार पंजाब चला रही हैं। उल्टा मुझ पर आरोप लगाते हैं कि ऊंची आवाज में बोलता है। वहीं, कपिल शर्मा शो में वापसी से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने शर्त रखी थी। पढ़ें…पूरी खबर।