Shivsena UBT Candidate List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महा विकास अघाड़ी के बीच 255 सीटों पर सहमति बन गई है। राज्य में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों ही दल – शिवसेना, एनसीपी एसपी और कांग्रेस 85-85 सीटों पर ताल ठोकेंगे और बची हुई सीटें सहयोगियों के बीच में बांटी जाएंगी। इसके साथ ही शिवसेना यूबीटी की तरफ से 65 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
शिवसेना यूबीटी की लिस्ट में युवा सेना के नेता और ठाकरे के कजिन के वरुण सरदेसाई नाम का ऐलान बांद्रा ईस्ट विधानसभा सीट से किया गया है। शिवसेना यूबीटी ने अपने ऐसे ज्यादातर विधायकों को टिकट दिया है, जो पार्टी में टूट के बाद उद्धव ठाकरे के साथ खड़े रहे। इस लिस्ट की खास बात यह है कि कोपरी-पाचपाखाड़ी विधानसभा सीट (Kopri Pachpakhadi Assembly Seat) से सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के सामने उनके गुरु आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
| क्रम संख्या | पार्टी | प्रत्याशी |
| 1 | चालीसगांव | उन्मेश पाटिल |
| 2 | पाचोरा | वैशाली सूर्यवंशी |
| 3 | मेहकर | सिद्धार्थ खरात |
| 4 | बालापूर | नितिन देशमुख |
| 5 | अकोला पूर्व | गोपाल दातकर |
| 6 | वाशिम | डॉ. सिद्धार्थ देवले |
| 7 | बडनेरा | सुनील खराटे |
| 8 | रामटेक | विशाल बरबटे |
| 9 | वणी | संजय देरकर |
| 10 | लोहा | एकनाथ पवार |
| 11 | कलमनुरी | डॉ. संतोष टारफे |
| 12 | परभणी | डॉ. राहुल पाटिल |
| 13 | गंगाखेड़ | विशाल कदम |
| 14 | सिल्लोड | सुरेश बनकर |
| 15 | कन्नड़ | उदय सिंह राजपूत |
| 16 | संभाजीनगर मध्य | किशनचंद तनवाणी |
| 17 | संभाजीनगर पूर्व | राजु शिंदे |
| 18 | वैजापुर | दिनेश परदेशी |
| 19 | नांदगांव | गणेश घात्रक |
| 20 | मालेगांव बाहरी | अद्धय हिरे |
| 21 | निफाड | अनिल कदम |
| 22 | नाशिक मध्य | वसंत गीते |
| 23 | नाशिक वेस्ट | सुधाकर बडगुजर |
| 24 | पालघर | जयेंद्र दुबला |
| 25 | बाईसर | डॉ. विश्वास वलवी |
| 26 | भिवंडी ग्रामीण | महादेव घाटल |
| 27 | अंबरनाथ | राजेश वानखेड़े |
| 28 | डोंबिवली | दिपेश म्हात्रे |
| 29 | कल्याण ग्रामीण | सुभाष भोईर |
| 30 | ओवला माजिवड़ा | नरेश मणेरा |
| 31 | कोपरी पाचपाखाडी | केदार दिघे |
| 32 | ठाणे | राजन विचारे |
| 33 | ऐरोली | एम.के. मढवी |
| 34 | मागाठाणे | उदेश पाटेकर |
| 35 | विक्रोली | सुनील राऊत |
| 36 | भांडुप पश्चिम | रमेश कोरगावकर |
| 37 | जोगेश्वरी ईस्ट | अनंत बाला नर |
| 38 | दिंडोशी | सुनील प्रभू |
| 39 | गोरेगांव | समीर देसाई |
| 40 | अंधेरी ईस्ट | ऋतुजा लटके |
| 41 | चेंबूर | प्रकाश फातर्पेकर |
| 42 | कुर्ला | प्रविणा मोरजकर |
| 43 | कलीना | संजय पोतनीस |
| 44 | वांद्र ईस्ट | वरुण देसाई |
| 45 | माहिम | महेश सावंत |
| 46 | वरली (Worli) | आदित्य ठाकरे |
| 47 | कर्जत | नितिन सावंत |
| 48 | उरण | मनोहर भोईर |
| 49 | महाड | स्नेहल जगताप |
| 50 | नेवासा | शंकरराव गडाख |
| 51 | गेवराई | बदामराव पंडित |
| 52 | धाराशिव | कैलास पाटिल |
| 53 | परांडा | राहुल ज्ञानेश्वर पाटिल |
| 54 | बार्शी | दिलीप सोपल |
| 55 | सोलापुर साउथ | अमर रतिकांत पाटिल |
| 56 | सांगोले | दीपक आबा सालुंखे |
| 57 | पाटण | हर्षद कदम |
| 58 | दापोली | संजय कदम |
| 59 | गुहागार | भास्कर जाधव |
| 60 | रत्नागिरी | सुरेंद्रनाथ बाल माने |
| 61 | राजापुर | राजन सालवी |
| 62 | कुडाल | वैभव नाईक |
| 63 | सावंतवाडी | राजन तेली |
| 64 | राधानगरी | केपी पाटिल |
| 65 | शाहूवाडी | सत्यजीत आबा पाटिल |
महाराष्ट्र शिवसेना (एकनाथ शिंदे की पार्टी) के उम्मीदवारों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
बीजेपी ने आपकी सीट पर किसे उतारा, यहां देखिए महाराष्ट्र बीजेपी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
33 सीटों पर अभी तक नहीं बनी सहमति
द इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार, दो दिनों तक चली मैराथन बैठकों के दौर के बाद भी 33 सीटों पर कोई सहमति नहीं बन सकती। कांग्रेस पार्टी और ठाकरे गुट दोनों ही सौ से ज्यादा सीटों पर दावा ठोक रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के एक सीनियर नेता ने बताया कि अभी पूरी तरह सहमति नहीं बनी है। विदर्भ का मुद्दा सुलझाना बाकी है। इसके अलावा मुंबई की सीटों पर फिर से बातचीत हो रही है। लोग चाहे जो भी कहें, अभी तक कोई भी मसला हल नहीं हुआ है।
बीजेपी ने आपकी सीट पर किसे उतारा, यहां देखिए महाराष्ट्र बीजेपी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
रिपोर्ट में एक कांग्रेस नेता के हवाले से कहा गया है कि उनकी पार्टी 105 से कम सीटों पर मानने वाली नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले शरद पवार की पार्टी 75-80 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक थी लेकिन वो मोलभाव कर 85 सीटें ले गए। ऐसे में अब एनसीपी सीएम पद के लिए भी मजबूत दावेदार बन गई है।
