अपनी साधगी के लिए पहचाने जाने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश भीषण बारिश और बाढ़ जैसी हालातों से जूझ रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इन प्रभावित इलाके का दौरा कर रहे हैं। इसी दौरान वह पन्ना पहुंचे। जहां सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गोद में उठा लिया। कहा जा रहा है कि पानी मुख्यमंत्री के घुटने से भी नीचे था।
सीएम शिवराज सिंह चौहान की इस फोटो को लेकर ट्विटर पर उनका मजाक बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने रविवार को पन्ना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान पानी भरा होने के कारण पुलिसवालों ने उन्हें गोद में उठा लिया। चौहान की ये तस्वीरे कैमरे में कैद हो गई। वहीं एनडीटीवी के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान की एक अन्य फोटो भी सामने आई है। मध्य प्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग की ओर से चैनल से बातचीत में कहा गया कि सीएम की सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गोद में उठाया था। गढ़ोखर, कमताना, सिंघोरा सहित कई गांवों के बाढ़ पीड़ितों को उन्होंने सांत्वना दी। साथ ही प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
ऐसा ही एक मामला बीते दिनों ओडिशा में भी सामने आया था। ओडिशा सरकार में मंत्री जोगेंद्र बहेरा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने पीएसओ से फीते बंधवाते नजर आएं। मामला तूल पकड़ने पर बीजेडी ने सफाई देते हुए कहा- मंत्री और ऑफिसर के बीच पिता-पुत्र जैसा रिश्ता है और मंत्री जी के घुटने काफी कमजोर हैं। इसलिए पीएसओ ने उनके फीते बांध दिए।
MP ke CM Shivraj singh chauhan flood vale area ka aisey kar rahe hai daura.. pic.twitter.com/Vx9hixKcvz
— Vinay K Tiwary (@Vinay_NBT) August 21, 2016
गए थे हरि भजन को, ओटन लगे कपास। कुछ ऐसा ही हाल हुआ #shivrajsinghchauhan का, पन्ना में पुलिस वालों ने हाथों में उठाया pic.twitter.com/oodeEXZXhj
— Manoj Tripathi (@mt_jagran) August 21, 2016
Shivraj Singh chauhan ji jawano ke goad me baith kar
badh pirit se Milne ja rahe hai kya unka apna body kam nahi kar raha hai— Chandan Kumar (@ckp62725) August 21, 2016
आज कल पांव जमिन पर नही पड़ते मेरे @puneetnews18 #MadhyPradeshFlood #ShivrajSinghChauhan pic.twitter.com/9g7eqsbJMn
— BK (بالاكريشنا) (@bkrisssh) August 21, 2016

