Shirdi Maharashtra Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र के शिरडी विधानसभा सीट पर भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। इस सीट पर राधाकृष्ण पाटिल विखे ने लगातार दूसरी बार विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने सबसे करीब प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रभावती जनार्दन घोगरे को 70 हजार से अधिक वोटों के अंतर से मात दी है।
शिरडी विधानसभा सीट पर राधाकृष्ण पाटिल विखे ने दर्ज की जीत
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा के राधाकृष्ण पाटिल विखे को कुल 144778 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस की प्रभावती जनार्दन घोगरे को 74496 वोट मिले। इस इस विधानसभा सीट पर पांच ऐसे भी उम्मीदवार हैं, जो 500 का आंकड़ा नहीं पार कर सके। वहीं, राधाकृष्ण पाटिल विखे को इस चुनाव में कुल वोट का 64.79 प्रतिशत वोट मिला है। मालूम हो कि राज्य के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम के तहत शिरडी विधानसभा सीट पर भी 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

शिरडी में भाजपा को बढ़त
शिरडी में भाजपा को बड़ी बढ़त मिली है। इस सीट पर भाजपा के राधाकृष्ण पाटिल विखे को नौवें राउंड की मतगणना में 60 हजार से अधिक वोटों मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के प्रभावती जनार्दन घोगरे हैं। उन्हें 38169 वोट मिले हैं।
शिरडी विधानसभा सीट से किस-किसके बीच टक्कर
शिरडी विधानसभा से इस बार सीधी टक्कर बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच है। बीजेपी ने जहां एक बार फिर से राधाकृष्ण पाटिल विखे को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने प्रभावती जनार्दन घोगरे पर दांव खेला है।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
Shirdi Election/Chunav Result 2024: शिरडी विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम
पार्टी | प्रत्याशी | वोट प्रतिशत |
बीजेपी | राधाकृष्ण पाटिल विखे | 144778 वोट 64.79 वोट प्रतिशत |
कांग्रेस | प्रभावती घोगरे | 74496 वोट 33.34 वोट प्रतिशत |
Shirdi Election/Chunav Result 2019: शिरडी विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम
पार्टी | प्रत्याशी | वोट प्रतिशत |
बीजेपी | राधाकृष्ण पाटिल विखे | 132316 70.86% |
कांग्रेस | थोराट सुरेश जगन्नाथ | 45292 24.26% |
शिरडी सीट के 2019 के चुनावी नतीजों की बात करें तो यहां से बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी उम्मीदवार राधाकृष्ण पाटिल विखे को 1,32,316 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार थोराट सुरेश जगन्नाथ को 45,292 वोट मिले थे।
Shirdi Election/Chunav Result 2014: शिरडी विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम
पार्टी | प्रत्याशी | वोट प्रतिशत |
कांग्रेस | राधाकृष्ण पाटिल विखे | 121459 63.11% |
SHS शिवसेना | अभय दत्तात्रेय शेलके पाटिल | 46797 24.31% |
बीजेपी | राजेंद्र भाऊसाहेब गोंडकर | 17283 8.98% |
शिरडी विधानसभा सीट से 2014 के चुनाव में कांग्रेस ने यहां से जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के उम्मीदवार राधाकृष्ण पाटिल विखे को 1,21,459 वोट मिले थे। SHS शिवसेना के उम्मीदवार अभय दत्तात्रेय शेलके पाटिल को 46,797 वोट मिले थे। जबकि तीसरे नंबर पर रहे बीजेपी के राजेंद्र भाऊसाहेब गोंडकर को 17,283 मतों पर संतोष करना पड़ा था।
शिरडी अहमदनगर जिले में स्थित बारह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। इसमें जिले के राहाता तहसील का हिस्सा और संगमनेर तहसील का हिस्सा शामिल है। शिरडी इस जिले के पांच अन्य विधानसभा क्षेत्रों – अकोले, संगमनेर, कोपरगांव, श्रीरामपुर और नेवासा के साथ शिरडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।
शिरडी को साईनगर के नाम से भी जाना जाता है। यहां साईं बाबा की प्रसिद्ध समाधि मंदिर है। जहां सालों भर श्रद्धालुओं का अवागमन लगा रहता है। यह शहर एक तीर्थ स्थल है। यह अहमदनगर से लगभग 83 किमी और कोपरगांव से 15 किमी दूर है। श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट शिरडी में स्थित है।
2011 की जनगणना के अनुसार, शिरडी की जनसंख्या लगभग 36,004 थी, जिसमें पुरुषों की आबादी 53% और महिलाओं की 47% है। शिरडी की औसत साक्षरता दर 70% है।