Shakur Basti (Delhi) Election/Chunav Result 2025: शकूर बस्ती विधानसभा सीट भी काफी हॉट सीट मानी जाती है। इस सीट पर अभी तक आप का वर्चस्व था। लेकिन इस बार इस सीट को बीजेपी के करनैल सिंह ने अपने नाम कर ली है। उन्होंने सत्येंद्र जैन को करीब 20 हजार वोटों से मात दी है। बता दें कि इस सीट पर लोगों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। अब सभी की निगाहें चुनावी नतीजों पर टिकी हुई हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने तीन बार के विधायक रहे सत्येंद्र जैन को फिर से मौका दिया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने करनैल सिंह को चुनावी दंगल में उतारा है। कांग्रेस पार्टी ने सतीश लूथरा पर भरोसा जताया है।
Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
आप | सत्येंद्र जैन | 35871 |
बीजेपी | करनैल सिंह | 56869 |
कांग्रेस | सतीश लूथरा | 5784 |
शकूर बस्ती विधानसभा सीट पर साल 2020 में क्या रहे नतीजे?
2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त जनादेश मिला। आप को 70 में से कुल 62 सीटों पर जीत मिली। शकूर बस्ती के नतीजों की बात करें तो यहां से आम आदमी पार्टी की ओर से सत्येंद्र जैन ही चुनावी दंगल में उतरे थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने एससी वत्स को जैन के खिलाफ टिकट दिया था। कांग्रेस पार्टी की तरफ से देवराज अरोड़ा मैदान में थे। इन सभी को पछाड़ कर सत्येंद्र जैन को बंपर जीत मिली। उन्हें 51165 वोट हासिल हुए। बीजेपी के उम्मीदवार एससी वत्स को 43573 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी को 3382 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
आप | सत्येंद्र जैन | 51165 |
बीजेपी | एससी वत्स | 43573 |
कांग्रेस | देवराज अरोड़ा | 3382 |
2015 विधानसभा चुनाव के नतीजे
इस चुनाव में शकूर बस्ती विधानसभा सीट पर दूसरी बार आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिली। आप ने केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को उतारा तो उनके विरोध में बीजेपी ने पूर्व विधायक डॉ. एससी वत्स पर दांव खेला। चुनावी बाजी एक बार फिर सत्येंद्र के नाम रही और उन्होंने यह चुनाव 3133 वोट से जीता। आप उम्मीदवार को 51530 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार 48397 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। 2015 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें दूसरी केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।