Shahabad (Haryana) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा की शाहबाद विधानसभा सीट काफी हॉट सीट मानी जाती है, पिछले विधानसभा चुनाव की तरह राम करण की ही जीत हुई है, लेकिन फर्क इतना है कि पिछल बार उन्होंने जेजेपी प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी औसर इस बार उन्होंने कांग्रेस को जीत हासिल कराई है। राम करण ने भाजपा नेता सुभाष चंद को 6441 वोटों से हराया है।
Haryana Election Results 2024 LIVE: Check Here
भारतीय जनता पार्टी ने शाहबाद विधानसभा सीट से सुभाष कलसाना को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं कांग्रेस पार्टी ने मुकाबले को दिलचस्प बनाने के लिए रामकरण काला को चुनावी मैदान में उतारा है। इस बार दोनों बड़ी पार्टियों के अलावा आम आदमी पार्टी भी चुनावी दंगल में है। आम आदमी पार्टी ने यहां से आशा पठानिया को टिकट दिया है।
2019 के चुनावी नतीजे
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में भगवा पार्टी का प्रदर्शन पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अच्छा नहीं रहा था। 2019 के विधानसभा चुनाव में रामकरण काला ने मौजूदा भाजपा विधायक और राज्य मंत्री कृष्ण बेदी को 37,120 से ज़्यादा वोटों से हराया था। काला को 69,233 वोट मिले थे, जबकि बेदी को 32,106 वोट मिले थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र में यह सबसे बड़ा अंतर था। वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल घनतोरी को महज 18,844 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था
पार्टी | उम्मीदवार | वोट | जीते/हारे |
जेजेपी | राम करण | 69,233 | जीते |
बीजेपी | कृष्ण बेदी | 32,106 | हारे |
कांग्रेस | अनिल कुमार | 18,844 | हारे |
शाहबाद विधानसभा सीट का सियासी गणित
शाहबाद विधानसभा सीट के सियासी गणित की बात करें तो यह निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस के पक्ष में रहा है। पार्टी ने यहां से 1967 से छह बार सीट जीती है। बीजेपी ने चार बार जीत हासिल की है जबकि जेजेपी, जनता पार्टी और सीपीएम ने एक-एक बार जीत हासिल की है। शाहाबाद विधानसभा सीट का गठन साल 1967 में किया गया था।
1967, 1968 और 1972 में यह सीट कांग्रेस ने जीती थी, लेकिन 1977 में यह सीट जनता पार्टी ने जीती थी। हालांकि, 1982 के चुनाव में यह सीट फिर से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीती, लेकिन 1987 में सीपीएम से हार गई। 1991 में बीजेपी उम्मीदवार ने सीट जीती और पार्टी 1996 और 2000 में सीट बरकरार रखने में सफल रही। कांग्रेस ने 2005 में वापसी की और 2009 में भी सीट बरकरार रखी, लेकिन 2014 और 2019 में यह सीट बीजेपी और जेजेपी उम्मीदवारों ने जीती।