भाजपा नेता और मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर हमला बोलते हुए उनके असहिष्णुता संबंधी टिप्पणी पर करारा प्रहार किया।
विजयवर्गीय ने अपने पहले ट्वीट में कहा, ‘शाहरुख़ खान रहते भारत में हैं पर उनका मन हमेशा पाकिस्तान में रहता है। उनकी फिल्में यहां करोड़ों कमाती हैं पर उनको भारत असहिष्णु नजर आता है।’
शाहरुख़ खान रहते भारत में हैं पर उनका मन सदा पाकिस्तान में रहता है। उनकी फिल्मों यहाँ करोड़ो कमाती है पर उन्हें भारत असहिष्णु नजर आता है 1/5
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) November 3, 2015
दूसरे ट्वीट में उन्होंने शाहरुख खान की देशभक्ति पर सवाल खड़ा किया और लिखा, ‘यह देशद्रोह नहीं तो क्या? भारत संयुक्त-राष्ट्र का स्थाई सदस्य बनने को है, पाकिस्तान समेत सभी भारत विरोधी ताकतें इसके विरुद्ध षडयंत्र रच रही हैं।
यह देशद्रोह नहीं तो क्या? भारत संयुक्त-राष्ट्र का स्थाई सदस्य बनने को है, पाक समेत सभी भारत विरोधी ताकते इसके विरुद्ध षड्यंत्र रच रही है 2/5
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) November 3, 2015
तीसरे ट्वीट में विजयवर्गीय ने कहा, ‘भारत में असहिष्णुता का माहौल बनाना षडयंत्र का हिस्सा है। शाहरुख का ‘असहिष्णुता का राग’ पाक व भारत विरोधी ताकतों के सुर में सुर मिलाना है।
भारत मे असहिष्णुता का माहौल बनाना षडयंत्र का हिस्सा है। शाहरुख़ ने ‘असहिष्णुता का राग’ पाक व भारत विरोधी ताकतों के सुर में सुर मिलाना है 3/5
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) November 3, 2015
चौथे ट्वीट में शाहरुख से सवाल करते हुए उन्होंने लिखा, ‘जब 1993 में बॉम्बे में सैकड़ों लोग मारे गए तब शाहरुख खान कहां थे? जब मुंबई पर 26/11 को हमला हुआ तब शाहरुख कहां थे?
जब 1993 में बॉम्बे में सेकड़ों लोग मारे गये तब शाहरुख़ खान कहाँ थे? जब मुम्बई पर 26/11 को हमला हुआ तब शाहरुख़ कहाँ थे? 4/5
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) November 3, 2015
अपने पांचवें और अंतिम ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘आज सारी दुनिया भारत व उसके नेतृत्व को मान कर रही हैं, ऐसे में यहां असहिष्णुता बढ़ने की बात करना, दुनिया के समक्ष भारत को कमजोर करना होगा।
आज सारी दुनिया भारत व उसके नेतृत्व का मान कर रही है, ऐसे में यहाँ असहिष्णुता बढ़ने की बात करना, दुनिया के समक्ष भारत को कमजोर करना होगा। 5/5
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) November 3, 2015
गौ़रतलब है कि अपने 50वें जन्मदिन पर शाहरुख ने कहा था कि स्थितियां बिगड़ रही हैं और असहिष्णुता का वातावरण बन रहा है। उन्होंने कहा कि असहिष्णुता का बढ़ना मूर्खता है और धार्मिक असहिष्णुता का बढ़ना बहुत बड़ा मुद्दा है। देश से प्यार करने वालों की नजर में यह सबसे बड़ा अपराध है। हम सुपर पॉवर कैसे बनेंगे, अगर हम इस बात में विश्वास नहीं करेंगे कि सारे धर्म एक जैसे ही हैं।
लगातार ब्रेकिंग न्यूज, अपडेट्स, एनालिसिस, ब्लॉग पढ़ने के लिए आप हमारा फेसबुक पेज लाइक करें, गूगल प्लस पर हमसे जुड़ें और ट्विटर पर भी हमें फॉलो करें