Seema Haider Become Mother: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया है, सचिन के घर पर किलकारी गंजूी है। सीमा हैदर और सचिन मीणा की जोड़ी पूरे समय सोशल मीडिया पर छाई रहती है, उनकी चर्चा कई मौकों पर हो चुकी है। सीमा ने जिस तरह से हिंदू धर्म को अपनाया है, जिस तरीके से उन्होंने अपनी कई पूजा के वीडियो डाले हैं, हर कोई हैरान है। सीमा और सचिन को देश में कुछ विरोध का भी सामना करना पड़ा है, पाकिस्तान में भी विवाद दिखा है।
सीमा के मां बनने पर बोले एपी सिंह
इस बीच एडवोकेट एपी सिंह ने भी इस खबर की पुष्टी कर दी है। उन्होंने बताया है कि सीमा हैदर और उनकी बेटी पूरी तरह स्वस्थ्य है। उन्होंने यहां तक कहा है कि नामकरण की प्रक्रिया में लोगों से ही सोशल मीडिया पर सुझाव लिए जाएंगे। अब जानकारी के लिए बता दें कि एपी सिंह ने सीमा हैदर और सचिन मीणा का केस लड़ा था, उसके बाद से ही सीमा ने भी उन्हें अपना बड़ा भाई माना।
सीमा हैदर का पाकिस्तानी शौहर भड़का
सीमा के पहले पति ने क्या बोला था?
वैसे पिछले साल दिसंबर में जब प्रेग्नेंसी अनाउंस की गई थी, तब सीमा का पाकिस्तान में बैठा पहला शौहर गुलाम हैदर भड़क गया था। उसने एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए सीमा को काफी सुनाया था। उसने कहा था कि औरत अपने जायज औलादों की कद्र नहीं कर सकती वो नाजायज औलाद पैदा करे क्या मतलब है। अदालत में समय जरूर लगेगा लेकिन फैसला सच के हक में जरूर आएगा। सीमा एक गैर मर्द के साथ जिस्म का रिश्ता बना रही है। इसके बाद भी वो हंसती है। ऐसे में हम उसको औरत क्या ही कहेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल 2023 में सीमा पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रास्ते से आ गई थी। उसके साथ उसके चार बच्चे भी भारत आए थे, वर्तमान में पूरा परिवार ग्रेटर नोएडा में रह रहा है।
