SEBI New Chairman Tuhin Kanta Pandey: केंद्र सरकार ने वित्त और राजस्व सचिव तुहिन कांत पांडेय को बाजार नियामक सेबी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वे माधबी पुरी बुच का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है। कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय की गुरुवार को जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1987 बैच के ओडिशा कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी पांडेय को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पदभार संभालने की तारीख से तीन साल के लिए होगी। तुहिन कांत पांडेय ने सितंबर, 2024 में देश के वित्त सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी।

तुहिन कर चुके हैं वित्त मंत्रालय का प्रतिनिधित्व

वित्त सचिव के रूप में, तुहिन कांत पांडेय की भूमिका नीतिगत मामलों पर वित्त मंत्री को सलाह देने और मिनिस्ट्री के ऑपरेशन को मैनेज करने में महत्वपूर्ण थी। उन्होंने संसद की लोक लेखा समिति के सामने मंत्रालय का प्रतिनिधित्व किया और भारत की राजकोषीय और आर्थिक रणनीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अब सेबी चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे और अपने साथ वित्तीय प्रबंधन और प्रशासन का समृद्ध अनुभव लेकर आएंगे, जो उनके शानदार करियर में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

तुहिन कांत पांडेय की एयर इंडिया की ऐतिहासिक बिक्री में बड़ी भूमिका

तुहिन कांत पांडेय का कई बड़े और महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का जबरदस्त अनुभव रहा है, जिनमें सार्वजनिक उद्यम विभाग (DPE) और निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) का प्रमुख पद शामिल है। उन्हें विशेष रूप से एयर इंडिया की ऐतिहासिक बिक्री और एलआईसी की पब्लिक लिस्टिंग की देखरेख के लिए भी जाना जाता है।

फार्म हाउस से खाना लेने बाहर आया तभी… पुणे रेप केस का आरोपी शिरूर से गिरफ्तार, 13 टीमें कर रहीं थी तलाश

तुहिन की पढ़ाई

उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स में MA और यूनाइटेड किंगडम से MBA की डिग्री हासिल की है। उनका करियर ओडिशा राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक भूमिकाओं में फैला हुआ है। उन्होंने संबलपुर में जिला कलेक्टर, वाणिज्य मंत्रालय में उप सचिव के लिए अलावा स्वास्थ्य, परिवहन और कमर्शियल टैक्स जैसे सेक्टरों में भी कई पदों पर सेवाएं दी हैं।

तुहिन कांता पांडेय कौन हैं?

पांडेय ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर और बर्मिंघम विश्वविद्यालय (यूके) से एमबीए की डिग्री प्राप्त की है। इस नियुक्ति से पहले पांडेय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में सचिव और वित्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले, उन्होंने तीन विभागों- निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम), सार्वजनिक उद्यम विभाग (डीपीई) और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव का कार्यभार संभाला था। सचिव के रूप में कार्य करने से पहले, पांडेय ने संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूएनआईडीओ) के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्य करने के अलावा, केंद्र सरकार और ओडिशा राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

केंद्र सरकार में उनके पिछले पदों में योजना आयोग (अब नीति आयोग) में संयुक्त सचिव, कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव और वाणिज्य मंत्रालय में उप सचिव शामिल हैं। ओडिशा सरकार में उन्होंने स्वास्थ्य, सामान्य प्रशासन, वाणिज्यिक कर, परिवहन और वित्त विभागों में प्रशासनिक प्रमुख के रूप में कार्य किया। उन्होंने ओडिशा राज्य वित्त निगम के कार्यकारी निदेशक और ओडिशा लघु उद्योग निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य किया।

यह भी पढ़ें-

फिर एक्शन मोड में ट्रंप, चीन पर अतिरिक्त 10% टैरिफ, कनाडा को भी नहीं बख्शा

Earthquake: नेपाल और पाकिस्तान में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, बिहार में भी महसूस हुआ असर